विज्ञापन
This Article is From Dec 16, 2017

रेलवे पटरी पर धरना दे रहे थे किसान, तभी आ गई ट्रेन, फिर हुआ ये...

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में शुक्रवार को किसान रेलवे पटरी पर धरना दे रहे थे, तभी एक ट्रेन पटरी पर आ गई.

रेलवे पटरी पर धरना दे रहे थे किसान, तभी आ गई ट्रेन, फिर हुआ ये...
प्रतीकात्मक फोटो
  • रेलवे पटरी पर धरना दे रहे थे किसान
  • तभी आ गई ट्रेन लेकिन चालक ने लगा दिया ब्रेक
  • इस वजह से बड़ा हादसा होते-होते रह गया
शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में शुक्रवार को किसानों के अचानक रेलवे पटरी पर धरना देने से उस वक्त एक बड़ा हादसा टल गया, जब ट्रेन चालक ने इमर्जेंसी ब्रेक लगा दिया. हालांकि, आरपीएफ बिना पूर्व सूचना के ट्रेन रोकने के आरोप में किसानों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है. आरपीएफ के कमांडेंट एस.पी. सिंह ने शनिवार को बताया "भारतीय किसान यूनियन से जुड़े सैकड़ों किसान शुक्रवार को रेलवे विभाग को बिना सूचना दिए सदर बाजार थाना क्षेत्र के गोविंदगंज रेलवे फाटक में अचानक रेलवे पटरी में धरना देने लगे थे, उसी समय कलकत्ता-जम्मूतवी एक्सप्रेस से आ गई थी. लेकिन चालक ने इमर्जेंसी ब्रेक लगा दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया.” 

यह भी पढ़ें: कर्ज माफी और न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य की मांग को लेकर रामलीला मैदान से किसानों का मार्च शुरू

उन्होंने बताया, “यदि चालक ब्रेक लगाने में असफल होता तो दर्जनों किसानों की मौत हो सकती थी. किसान पिछले 24 दिनों से उपजिला अधिकारी सदर को हटाने की मांग को लेकर धरना दे रहे हैं, शुक्रवार को किसानों ने जबरन दो ट्रेनें रोक ली थी."

VIDEO: यशवंत सिन्हा की अगुवाई में किसानों का प्रदर्शन
उन्होंने बताया कि थाना पुलिस को किसानों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए लिखा गया है, यदि पुलिस कुछ नहीं करती, तब रेलवे विभाग रेलवे एक्ट की धारा-174 के तहत मुकदमा दर्ज कराएगा.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shahjahanpur, Farmers Protest
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com