विज्ञापन
This Article is From Mar 28, 2025

UP: शाहजहांपुर में पिता ने बेरहमी से गला रेतकर की अपने चार बच्चों की हत्या, खुद को भी लगाई फांसी

घटना थाना रोजा क्षेत्र के मानपुर चचरी गांव की है. बताया जा रहा है कि इसी गांव का रहने वाला राजीव अपने घर में था. उसकी तीन बेटियां और एक बेटा है.

UP: शाहजहांपुर में पिता ने बेरहमी से गला रेतकर की अपने चार बच्चों की हत्या, खुद को भी लगाई फांसी
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
शाहजहांपुर:

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक पिता ने अपने चार मासूम बच्चों की गला रेतकर हत्या कर दी. इसके बाद पिता ने खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. फिलहाल, पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है. घटना थाना रोजा क्षेत्र के मानपुर चचरी गांव की है. बताया जा रहा है कि इसी गांव का रहने वाला राजीव अपने घर में था. उसकी तीन बेटियां और एक बेटा है. देर रात किसी समय राजीव ने अपनी बेटी स्मृति (13), कीर्ति (9) प्रगति (7) और बेटे ऋषभ (5) की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी. हत्या को अंजाम देने के बाद राजीव ने खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी अपने मायके गई हुई थी. राजीव के पिता पृथ्वीराज घर के बाहर सो रहे थे. सुबह जब पृथ्वीराज ने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की तो दरवाजा अंदर से बंद मिला. जिसके बाद किसी तरह पृथ्वीराज घर के अंदर पहुंचे और उन्होंने वहां पर जो नजारा देखा तो उनकी रूह कांप गई. वहां उनके चार पोते-पोती की खून से सनी लाश पड़ी हुई थी. अंदर राजीव साड़ी के फंदे से कुंडे से लटका हुआ था. पृथ्वीराज चिल्लाते हुए बाहर आए तो ग्रामीणों की भीड़ लग गई.

सूचना के बाद एसपी राजेश द्विवेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. फिलहाल, पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है.

पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने कहा कि 36 वर्षीय एक व्यक्ति ने किसी पारिवारिक या मानसिक तनाव के चलते रात में अपने चार मासूम बच्चों की हत्या कर दी. इसके बाद उसने खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shahjahanpur Murder Case, Father Kills Children In UP, Shocking Crime In Uttar Pradesh, UP Crime News, Shahjahanpur Suicide Case, Manpur Chachri Village Murder, Horrifying Murder Case UP, Shahjahanpur Police Investigation, Family Murder And Suicide, Brutal Killing Of Children In UP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com