विज्ञापन
This Article is From Nov 29, 2017

नोएडा: गोल्‍फ कोर्स मेट्रो स्‍टेशन के पास स्‍कूल बस पलटी, शीशा तोड़कर बच्‍चों को निकाला

नोएडा के गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन के पास बुधवार सुबह स्कूल बच्चों से भरी एक बस पलट गई. हालांकि इस सड़क दुर्घटना में किसी भी बच्‍चे के हताहत होने की खबर नहीं है.

नोएडा: गोल्‍फ कोर्स मेट्रो स्‍टेशन के पास स्‍कूल बस पलटी, शीशा तोड़कर बच्‍चों को निकाला
नोएडा के गोल्‍फ कोर्स मेट्रो स्‍टेशन के पास स्‍कूल बस पलटी
  • हादसे के वक्‍त स्‍कूल बस में 35 बच्‍चे और शिक्षक सवार थे
  • हादसे में कुछ बच्चों को मामूली चोट आई है
  • हादसा बस का संतुलन बिगड़ने के चलते हुआ है.
नई दिल्ली: नोएडा के गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन के पास बुधवार सुबह स्कूल बच्चों से भरी एक बस पलट गई. हालांकि इस सड़क दुर्घटना में किसी भी बच्‍चे के हताहत होने की खबर नहीं है. 

सड़क दुर्घटना में यूपी के मंत्री मोहसिन रजा बाल-बाल बचे

बताया जा रहा है कि इस हादसे के बाद स्‍कूली बच्‍चों को शीशा तोड़कर सकुशल निकाला गया है. ये बस विश्व भारती स्कूल की है. जब ये हादसा हुआ था तो उस वक्‍त स्‍कूल बस में 35 बच्‍चे सवार थे.

VIDEO: कार ने 5 को रौंदा, बच्ची और मां की मौत
 
इस हादसे में कुछ बच्चों को मामूली चोट आई है. इस हादसे में स्‍कूली बच्‍चों के साथ शिक्षक भी सवार थे जो इस हादसे में घायल हुए हैं. ये हादसा बस का संतुलन बिगड़ने के चलते हुआ है. 
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
School Bus Overturns, School Bus, School Bus Accident, Golf Course Metro Station, Noida
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com