विज्ञापन
This Article is From Oct 13, 2018

आखिर क्यों शिवपाल पर मेहरबान है योगी सरकार, सरकारी बंगले के बाद अब जल्द मिल सकती है Z सिक्योरिटी

जब से अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी से अलग हुए शिवपाल यादव को बसपा प्रमुख मायावती वाला सरकारी बंगला मिला है, तब से उत्तर प्रदेश की सियासत में कई तरह के कायासा लगाए जा रहे हैं.

आखिर क्यों शिवपाल पर मेहरबान है योगी सरकार, सरकारी बंगले के बाद अब जल्द मिल सकती है Z सिक्योरिटी
शिवपाल यादव (फाइल फोटो)
  • शिवपाल यादव पर योगी सरकार मेहरबान.
  • सरकारी बंगले के बाद मिल सकती है जेड श्रेणी के सिक्योरिटी.
  • अखिलेश यादव से बगावत के बाद योगी सरकार से नजदीकियां.
लखनऊ: जब से अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी से अलग हुए शिवपाल यादव को बसपा प्रमुख मायावती वाला सरकारी बंगला मिला है, तब से उत्तर प्रदेश की सियासत में कई तरह के कायासा लगाए जा रहे हैं. उत्तर प्रदेश के पूर्व लोकनिर्माण मंत्री एवं समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के संस्थापक शिवपाल यादव और योगी सरकार के बीच नजदीकियां लगातार बढ़ रही हैं. सेक्युलर मोर्चा के सूत्रों के मुताबिक, सरकार से करीबी की वजह से ही उन्हें मायावती का बंगला आवंटित कर दिया गया. इस बीच सरकार के सूत्रों की माने तो जल्द ही शिवपाल को भी पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बराबर जेड श्रेणी की सुरक्षा दी जा सकती है. 

'चाचा की चाल' : बेटे के बाद अब भाई के साथ मंच पर दिखे मुलायम सिंह, शिवपाल यादव ने नेता जी को दिया यह ऑफर

गृह विभाग के सूत्रों के मुताबिक, सरकार शिवपाल को भी अखिलेश की तरह 'जेड प्लस' श्रेणी की सुरक्षा देने जा रही है. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि कोई नहीं कर रहा है, लेकिन सत्ता के गलियारों में यह चर्चा जोरों पर है कि बहुत जल्द शिवपाल भी जेड सुरक्षा श्रेणी के तहत कमांडों से घिरे नजर आएंगे. 

मिला मायावती वाला बंगला : 12 बेडरूम, 12 ड्रेसिंग रूम, 2 किचन, 8 एसी प्लांट, शिवपाल बोले- मुझे ऐसे ही बंगले की जरूरत थी

सूत्रों के मुताबिक, शिवपाल व मुख्यमंत्री के बीच हुई मुलाकात के बाद सरकार ने शिवपाल के करीबी रिश्तेदार आईएएस अधिकारी अजय यादव की प्रतिनिुयक्ति अवधि बढ़ाने को मंजूरी दे दी. तभी शिवपाल और सरकार के बीच नजदीकी बढ़ने की बात कही जाने लगी थी. माना जा रहा है कि अखिलेश से बगावत के बाद सीएम योगी ने शिवपाल को तोहफे के तौर पर मायावती का पुराना सरकारी बंगला दिया है. हालांकि, शिवपाल भी बीजेपी से नजदीकियों की खबरों का खंडन कर चुके हैं.

यूपी की योगी सरकार का फैसला: बसपा प्रमुख मायावती का बंगला सपा छोड़ चुके शिवपाल यादव को दिया

इसी बीच शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को आवंटित लाल बहादुर मार्ग का बंगला नंबर छह शिवपाल को आवंटित कर दिया गया. शिवपाल को भी अखिलेश की तरह 'जेड प्लस' की सुरक्षा दिए जाने को लेकर गृह विभाग को संकेत दे दिए गए हैं, लेकिन गृह विभाग का कोई अधिकारी इस मुद्दे पर मुंह खोलने को तैयार नहीं है.

VIDEO: शिवपाल यादव को मिला मायावती का बंगला

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shivpal Yadav, Shivpal Yadav May Get Z Category Security, Yogi Aadityanath, Yogi Govt
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com