- योगी सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर पचपन पीसीएस अधिकारियों के बड़े तबादले किए हैं
- अयोध्या, वाराणसी, लखनऊ जैसे महत्वपूर्ण जिलों में नए अपर जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी और सचिव नियुक्त किए गए हैं
- विकास प्राधिकरणों में भी सचिव स्तर के अधिकारियों का तबादला, जिसमें लखनऊ-गाजियाबाद विकास प्राधिकरण शामिल
उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होनें हैं. हालांकि, अभी चुनावों की तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन इससे पहले ही सरकारी अधिकारियों के तबादले बड़े स्तर पर शुरू हो गए हैं. बीती रात योगी सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 55 पीसीएस (प्रांतीय सिविल सेवा) अधिकारियों के तबादले कर दिये हैं. इनमें अपर आयुक्त, अपर जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी और नगर निकायों में तैनात अधिकारी शामिल हैं. वेद प्रकाश मिश्रा को सचिव, वाराणसी विकास प्राधिकरण से अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), हापुड़ नियुक्त किया गया है. वहीं, अयोध्या विकास प्राधिकरण सचिव राजेश कुमार मिश्रा को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), उन्नाव शिफ्ट किया गया है.
यूपी के कई महत्वपूर्ण जिलों जैसे अयोध्या, वाराणसी, लखनऊ, गाजियाबाद नए एडीएम और एसडीएम तैनात किए गए हैं, जबकि विकास प्राधिकरणों में भी सचिव स्तर के अधिकारियों की अदला-बदली की गई है. लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के सचिव सुशील प्रताप सिंह को गाजियाबाद विकास प्राधिकरण भेजा गया है. उनके स्थान पर अतुल कुमार को एलडीए सचिव बनाया गया है. गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के सचिव विवेक कुमार मिश्रा को वाराणसी विकास प्राधिकरण भेजा गया है.
कौन अधिकारी कहां भेजा गया
- विवेक कुमार यादव: अपर आयुक्त, वाराणसी मंडल से अपर आयुक्त, आगरा मंडल.
- माधव उपाध्याय: उपजिलाधिकारी, मुरादाबाद से उपजिलाधिकारी, हरदोई.
- चंद्र प्रकाश पांडेय: सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम झांसी से उपजिलाधिकारी, कानपुर देहात.
- नरेंद्र सिंह यादव : उपजिलाधिकारी, कानपुर देहात से सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम झांसी.
- ज्योत्सना : उपजिलाधिकारी, जौनपुर से उपजिलाधिकारी, हापुड़.
- रमेश चंद्र पांडेय : उपजिलाधिकारी, हापुड़ से उपजिलाधिकारी, जौनपुर.
- देवेंद्र सिंह : अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), कन्नौज से अपर जिलाधिकारी (नगर), ट्रांस गोमती, लखनऊ.
- रतन : अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), चंदौली से अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), कन्नौज.
- राज कुमार मित्तल : अपर जिलाधिकारी (नगर), ट्रांस गोमती, लखनऊ से अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), चंदौली.
- अतुल कुमार सिंह : उपजिलाधिकारी, शाहजहांपुर से उपजिलाधिकारी, बलिया.
- संजय चावला : अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), झांसी से महाप्रबंधक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ.
- अशोक कुमार गुप्ता : महाप्रबंधक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ से अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), झांसी.
- प्रिंस वर्मा : उपजिलाधिकारी, मुरादाबाद से उपजिलाधिकारी, सहारनपुर.
- कृष्ण राज सिंह : उपजिलाधिकारी, सहारनपुर से उपजिलाधिकारी, मुरादाबाद.
- अमरपाल सिंह : अपर आयुक्त, चित्रकूटधाम मंडल से अपर आयुक्त, सहारनपुर मंडल.
- विवेक कुमार मिश्रा : सचिव, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण से सचिव, वाराणसी विकास प्राधिकरण.
- सुशील प्रताप सिंह : सचिव, लखनऊ विकास प्राधिकरण से सचिव, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण.
- अतुल कुमार : कुलसचिव, भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, अपर निदेशक संस्कृति तथा संयुक्त निदेशक (प्रशासन), नागरिक उड्डयन निदेशालय से सचिव, लखनऊ विकास प्राधिकरण.
- वेद प्रकाश मिश्रा : सचिव, वाराणसी विकास प्राधिकरण से अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), हापुड़.
- पंकज कुमार : अपर नगर आयुक्त, नगर निगम मेरठ से अपर आयुक्त, चित्रकूटधाम मंडल.
- बृजेश कुमार सिंह : सचिव, मेरठ विकास प्राधिकरण से विशेष कार्याधिकारी, नोएडा.
- क्रांति शेखर सिंह : विशेष कार्याधिकारी, नोएडा से विशेष कार्याधिकारी, दादरी-नोएडा-गाजियाबाद निवेश क्षेत्र (नोएडा), बुलंदशहर.
- ज्ञान चंद्र गुप्ता : अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), बस्ती से संयुक्त मुख्य कार्यपालक अधिकारी, अयोध्या तीर्थ विकास परिषद.
- सुंदंदु सुधाकरन : अपर आयुक्त, वाराणसी मंडल से अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), बस्ती.
- पंकज कुमार श्रीवास्तव : अपर नगर आयुक्त, नगर निगम लखनऊ से अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), संतकबीरनगर.
- ऋषिकांत राजवंशी : उपजिलाधिकारी, बलिया से अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), बांदा.
- सत्य प्रकाश-3 : अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), संतकबीरनगर से महाप्रबंधक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ.
- माया शंकर यादव : अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), बांदा से अपर नगर आयुक्त, नगर निगम मेरठ.
- अखिलेश : अपर आयुक्त, अलीगढ़ मंडल से अपर नगर आयुक्त, नगर निगम मुरादाबाद.
- शशि भूषण : अपर आयुक्त, मुरादाबाद मंडल से अपर आयुक्त, अलीगढ़ मंडल.
- धीरज श्रीवास्तव : संयुक्त मुख्य कार्यपालक अधिकारी, अयोध्या तीर्थ विकास परिषद से अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), अमेठी.
- ज्योति सिंह : अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), अमेठी से अपर आयुक्त, वाराणसी मंडल.
- जयजीत कौर होरा : अपर आयुक्त, प्रयागराज मंडल से कुलसचिव, भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं अपर निदेशक, संस्कृति निदेशालय.
- अपूर्वा यादव : उपजिलाधिकारी, मुजफ्फरनगर से उपनिदेशक, दिव्यांगजन सशक्तीकरण निदेशालय.
- सौम्य मिश्रा : विशेष कार्याधिकारी, बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण, झांसी से उपजिलाधिकारी, प्रयागराज मेला विकास प्राधिकरण एवं विशेष कार्याधिकारी, प्रयागराज विकास प्राधिकरण.
- रामकुमार : विशेष कार्याधिकारी, बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण, झांसी से सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम वाराणसी.
- आकाश कुमार : उपजिलाधिकारी, लखनऊ से उपजिलाधिकारी, बहराइच.
- अनिल कुमार यादव : सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम वाराणसी से उपजिलाधिकारी, मुजफ्फरनगर.
- ऋतुप्रिया : विशेष कार्याधिकारी, कानपुर विकास प्राधिकरण से उपजिलाधिकारी, झांसी.
- गजेंद्र पाल सिंह : उपजिलाधिकारी, अलीगढ़ से उपजिलाधिकारी, बलरामपुर.
- अजय कुमार शर्मा : विशेष कार्याधिकारी, ग्रेटर नोएडा से उपजिलाधिकारी, अलीगढ़.
- विवेक कुमार शुक्ला : उपजिलाधिकारी, प्रयागराज मेला विकास प्राधिकरण एवं विशेष कार्याधिकारी, प्रयागराज विकास प्राधिकरण से विशेष कार्याधिकारी, बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण, झांसी.
- संदीप कुमार तिवारी : उपजिलाधिकारी, प्रयागराज से उपजिलाधिकारी, मुरादाबाद.
- रामवीर सिंह : सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम मुरादाबाद से उपजिलाधिकारी, अलीगढ़.
- आरती : उपजिलाधिकारी, लखीमपुर खीरी से सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम मुरादाबाद.
- आलोक कुमार वर्मा : अपर आयुक्त, वाराणसी मंडल से सचिव, अयोध्या विकास प्राधिकरण.
- राजेश कुमार मिश्रा : सचिव, अयोध्या विकास प्राधिकरण से अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), उन्नाव.
- रमेश यादव : अपर आयुक्त, सहारनपुर मंडल से अपर आयुक्त, मेरठ मंडल.
- सुशील कुमार गोंड : अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), उन्नाव से उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी, कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी.
- विनय कुमार सिंह-द्वितीय : अपर जिलाधिकारी (प्रोटोकॉल), वाराणसी से सचिव, मेरठ विकास प्राधिकरण.
- कुलदीप सिंह : नगर मजिस्ट्रेट, सहारनपुर से अपर जिलाधिकारी (प्रोटोकॉल), वाराणसी.
- रामकेश सिंह : महाप्रबंधक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ से नगर मजिस्ट्रेट, सहारनपुर.
- अविनाश त्रिपाठी : उपनिदेशक, अल्पसंख्यक कल्याण से अपर नगर आयुक्त, नगर निगम लखनऊ.
- आनंद कुमार सिंह : अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), रामपुर से उपनिदेशक (प्रशासन), खेल निदेशालय, लखनऊ.
- डॉ. संतोष कुमार उपाध्याय : उपनिदेशक (प्रशासन), खेल निदेशालय, लखनऊ से अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), रामपुर.
ये भी पढ़ें:- UP में 12 ट्रेनी IPS की तैनाती, कशिश कालरा से सृष्टि मिश्रा तक किसे मिला कौन सा जिला? देखें पूरी लिस्ट
नोएडा, गाजियाबाद के भी बदले गए अधिकारी
लिस्ट के मुताबिक, मेरठ विकास प्राधिकरण में सचिव रहे बृजेश कुमार सिंह को विशेष कार्याधिकारी, नोएडा की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं नोएडा में विशेष कार्याधिकारी रहे क्रांति शेखर सिंह को विशेष कार्याधिकारी, दादरी-नोएडा-गाजियाबाद निवेश क्षेत्र (नोएडा) और बुलंदशहर की जिम्मेदारी सौंपी गई है. ग्रेटर नोएडा में विशेष कार्याधिकारी रहे अजय कुमार शर्मा को अलीगढ़ का उप जिलाधिकारी बनाया गया है. वहीं विवेक कुमार मिश्रा को प्रयागराज विकास प्राधिकरण का सचिव बनाया गया है. लखनऊ विकास प्राधिकरण के सचिव सुशील प्रताप सिंह को गाजियाबाद विकास प्राधिकरण में सचिव की जिम्मेदारी दी गई है.
ये भी पढ़ें:- UP IPS Transfer: योगी सरकार ने आधी रात किया बड़ा फेरबदल, बरेली-मुरादाबाद रेंज के DIG बदले
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं