- अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर साधा निशाना
- योगी आदित्यनाथ ने गिनाईं थीं उपलब्धियां
- प्रियंका गांधी ने भी दावों पर खड़े किये सवाल
योगी सरकार के दावों पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सवाल उठाए हैं. कांग्रेस महासचिव (पूर्वी उत्तर प्रदेश) प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के दो साल पूरे होने के बारे में उत्तर प्रदेश के भदोही में कहा कि "रिपोर्ट कार्ड, प्रचार - सुनने में सब कुछ अच्छा लगता है, लेकिन ज़मीन पर कुछ नहीं दिखता... मैं रोज़ाना लोगों से मिल रही हूं, सभी लोग तकलीफ में हैं. प्रियंका गांधी अभी प्रयागराज से वाराणसी की यात्रा पर है. इस दौरान वह जगह-जगह रुक रही हैं और स्थानीय लोगों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं से बात कर रही हैं.
‘विकास' पूछ रहा है... उत्तर प्रदेश के ठोकीदार से त्रस्त जनता के लिए राहत का कोई उपाय है क्या? प्रदेश की जनता को भाजपा सरकार के दो साल संकट के सौ साल लग रहे हैं. #VikasPoochhRahaHai#UttarPradeshKaThokidaar#MahaParivartan
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 19, 2019
उधर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक ट्वीट कर कहा है कि प्रदेश की जनता को भाजपा सरकार के दो साल संकट के सौ साल लग रहे हैं. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि प्रदेश में 'ठोकीदार' से त्रस्त जनता को कोई राहत नहीं है. इससे पहले यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपनी सरकार के दो वर्ष पूरे होने उपलक्ष्य में मीडिया से बात की और दो वर्षों में प्रदेश में किए गए अपने कामकाज का लेखाजोखा सामने रखा. योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बीते दो वर्षों में प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुए. प्रदेश में निवेश बढ़ा है. उन्होंने कहा कि 1990 के बाद सपा को चार बार और बीएसपी को तीन बार प्रदेश का कामकाज चलाने का मौका मिला. सात बार के सपा-बसपा के शासन काल में प्रदेश में व्यापक अराजकता का एक दौर शुरू हो गया था.
#WATCH Congress General Secretary UP-East Priyanka Gandhi Vadra in Bhadohi, on completion of 2 years of Yogi govt, says, 'Report card, promotions, all of it sounds good but there's nothing on ground, I'm meeting people everyday, all the people are in distress. pic.twitter.com/rr6KYbJByT
— ANI UP (@ANINewsUP) March 19, 2019
योगी ने कहा कि कांग्रेस ने यूपी को बीमारू राज्य बना दिया था.उन्होंने अपने कार्यकाल में सिर्फ प्रदेश सरकार की ही नहीं केंद्र सरकार की योजनाओं को भी सराहा. योगी ने जन-धन योजना, उज्ज्वला योजना और किसान सम्मान योजना की भी उपलब्धियां गिनाई. योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले 24 महीने में काननू व्यवस्था पटरी पर लौटी, 3300 से ज्यादा मुठभेड़ें हुईं, 12000 अपराधियों ने आत्मसमर्पण किया, 70 से अधिक कुख्यात अपराधी मारे गये. आज यूपी में निवेश का बेहतर माहौल बना जिसके कारण पिछले दो साल में पिछले 10 साल से ज्यादा निवेश हुआ. उन्होंने कहा कि ''बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ'' पर भी हमारी सरकार ने काम किया है. साथ ही सरकार महिलाओं को मजबूत करने के लिए सुमंगला योजना भी चला रही है. प्रदेश में बेसिक शिक्षा परिषद के एक लाख विद्यालयों का कायाकल्प योजना के तहत अपग्रेड किया है.
During the ongoing Ganga Yatra, @priyankagandhi met the delegation of Bunkers, and Shiksha Mitra, Sitamadhi and Bhadohi#SanchiBaat #GangaSahareAapkeDuare pic.twitter.com/WICL2RyBF7
— All India Mahila Congress (@MahilaCongress) March 19, 2019
योगी ने कहा कि प्रदेश में 2018 में 68 साल में पहली बार उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस मनाया गया. उत्तर प्रदेश सुरक्षा को लेकर अब देश में एक नजीर बन गया है, पिछले 24 महीने में कानून व्यवस्था नजीर बनी और पटरी पर लौटी. यही वजह है कि विगत 2 सालों के दौरान यहां पर जो निवेश हुआ हैं वो पिछले 10 सालों में नहीं हुआ.
VIDEO- यूपी सरकार गिनवा रही है उपलब्धियां
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं