India vs Japan Hockey Final Live: एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के फाइनल में आज भारतीय पुरुष हॉकी टीम की नजर रिकॉर्ड छठे खिताब पर है. कप्तान हरमनप्रीत सिंह की अगुआई में डिफेंडिंग चैंपियन टीम इंडिया जापान से भिड़ रही है. टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी.
जबकि जापान ने मलेशिया को शूटआउट में मात देकर खिताबी मुकाबले का टिकट हासिल किया. घरेलू मैदान पर खेल रही भारतीय टीम शानदार फॉर्म को बरकरार रखते हुए एक और एशियन चैंपियंस ट्रॉफी ट्रॉफी अपने नाम करना चाहेगी.
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के फाइनल में भारत को खराब शुरुआत मिली है. मोहाली में खेले जा रहे खिताबी मुकाबले के 5वें मिनट में जापान के मात्सुमोतो ने शानदार गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी. बाएं छोर से गेंद लेकर सर्कल में घुसे मात्सुमोतो ने दमदार रिवर्स हिट लगाई, जिसे भारतीय गोलकीपर सूरज रोक नहीं सके और जापान ने शुरुआती बढ़त हासिल कर ली.
भारत की प्लेइंग स्क्वॉड
प्लेइंग XI: सूरज करकेरा, जरमनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, दिलप्रीत सिंह, हरमनप्रीत सिंह, नीलाकांता शर्मा, जुगराज सिंह, विवेक सागर प्रसाद, सुखजीत सिंह, संजय, शिलानंद लाकड़ा.
सब्स: अभिषेक, कृष्ण बहादुर पाठक, आदित्य लालागे, अमित रोहिदास, अंगद बीर सिंह, अमनदीप लाकड़ा, विष्णुकांत सिंह.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं