विज्ञापन
This Article is From Oct 09, 2018

अयोध्या : राम मंदिर मुद्दे को लेकर आमरण अनशन कर रहे संत को गिरफ्तार किया गया

अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण शुरू करने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग करते हुए पिछले आठ दिनों से आमरण अनशन पर बैठे एक प्रमुख हिंदू संत को गिरफ्तार कर लिया गया.

अयोध्या : राम मंदिर मुद्दे को लेकर आमरण अनशन कर रहे संत को गिरफ्तार किया गया
प्रतीकात्मक फोटो
  • आमरण अनशन कर रहे संत को गिरफ्तार किया गया
  • राम मंदिर मुद्दे को लेकर अनशन पर बैठे थे
  • पिछले आठ दिनों से आमरण अनशन पर थे
अयोध्या: अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण शुरू करने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग करते हुए पिछले आठ दिनों से आमरण अनशन पर बैठे एक प्रमुख हिंदू संत को गिरफ्तार कर लिया गया. एक अधिकारी ने बताया कि फैजाबाद पुलिस ने अयोध्या के तपस्वी छावनी मंदिर के मुख्य पुजारी परमहंस दास को रविवार देर रात एक बजे गिरफ्तार किया गया. इसके कुछ ही घंटे बाद विहिप नेता प्रवीण तोगड़िया उनसे मिलने वाले थे.    

यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव के 'रामभक्त' सांसद सुरेंद्र सिंह बोले- अगले 3-6 महीने में हम राम मंदिर बनते हुए देख पाएंगे

उन्होंने कहा कि पुलिस ने दास को गिरफ्तार करने के बाद उन चार और संतों को हिरासत में ले लिया, जिन्होंने दास की जगह अनशन पर बैठने की कोशिश की थी. पुलिस ने ट्रांसजेंडर नेता गुलशद बिंदू और उनके समर्थकों को नजरबंद कर दिया.    

VIDEO: मिशन 2019 : राम मंदिर को लेकर बीजेपी से नाराज संत ?
दरअसल, बिंदू और ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्यों ने दास का समर्थन किया था.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ram Mandir, Saint Arrested
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com