विज्ञापन

हरिद्वार जा रहे एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, कार को बोलेरो ने मारी टक्कर, 3 की हालत गंभीर

सहारनपुर में हरिद्वार जा रहे एक परिवार की कार को तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी, जिसमें एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।. हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है.

हरिद्वार जा रहे एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, कार को बोलेरो ने मारी टक्कर, 3 की हालत गंभीर

हरिद्वार में गंगा स्नान और भगवान के दर्शन के लिए निकले एक परिवार की यात्रा बीच रास्ते में ही दर्दनाक हादसे में बदल गई. सहारनपुर में तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर ने इस परिवार की खुशियां उजाड़ दीं. हादसा इतना भीषण था कि एक ही परिवार के चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं.

हाईवे पर हुआ दर्दनाक हादसा

यह हादसा सहारनपुर के रामपुर मनिहारान क्षेत्र में देहरादून-पंचकूला हाईवे पर हुआ. बताया जा रहा है कि हरिद्वार जा रही टाटा टियागो कार को पीछे से तेज रफ्तार बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार कई बार पलटी खाकर सड़क से दूर जा गिरी.

एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

इस हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों ने अपनी जान गंवा दी. मरने वालों में चरण सिंह की पत्नी सुदेश, पुत्रवधू प्रीति, मासूम पोता शिवांश और एक बुजुर्ग शामिल हैं. सभी हरियाणा के सोनीपत जिले के बहादुरगढ़ के रहने वाले थे और धार्मिक यात्रा पर निकले थे.

हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायलों में प्रवीण, सहदेव और एक अन्य व्यक्ति शामिल हैं. सभी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं. उनकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है.

राहगीरों ने किया रेस्क्यू

घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद शुरू की. पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी गई, जिसके बाद राहत और बचाव कार्य तेज किया गया. सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया. पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि हादसे की मुख्य वजह तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना है. पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है और आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Saharanpur Road Accident, Haridwar Accident News, Up Highway Accident, Saharanpur Crime News In Hindi, Utta Pradesh News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com