विज्ञापन

बिहार: मुहर्रम की जुलूस के बीच दो गुटों में जमकर चली लाठियां, पहले महिलाओं के बीच हुई थी झड़प

मोहर्रम के दौरान निकाली गई मातमी जुलूस के बीच एक ही समुदाय के दो गुटों के बीच जमकर लाठी डंडे चले जिसमें कई लोगों के घायल होने की बात सामने आई है

बिहार: मुहर्रम की जुलूस के बीच दो गुटों में जमकर चली लाठियां, पहले महिलाओं के बीच हुई थी झड़प
मुहर्रम पर झड़प (NDTV)
Bihar News:

प्रदेश में मुहर्रम का पर्व मनाया जा रहा है. मुहर्रम की जुलूस में किसी तरह की गड़बड़ी नहीं हो इस वजह से बिहार में पुलिस-प्रशासन पहले से ही अलर्ट है. पुलिस के अलर्ट और फ्लैग मार्च से प्रदेश में स्थिति पूरी तरह से नियंत्रित दिखी. हालांकि मुजफ्फरपुर में कुछ देर के मुहर्रम की जूलूस के दौरान मामला गरम होता दिखा था. मुजफ्फरपुर में मोहर्रम के दौरान निकाली गई मातमी जुलूस के बीच एक ही समुदाय के दो गुटों के बीच जमकर लाठी डंडे चले जिसमें कई लोगों के घायल होने की बात सामने आई है. वहीं मामले की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर कर मामले को शांत कराया है.

दो महिला के बीच लड़ाई के बाद बढ़ा विवाद

दरअसल पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र का है जहां आज मोहर्रम पर्व के दौरान मातम जुलूस निकाला गया था. इसी बीच एक ही समुदाय के दो महिलाओं के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया जिसके बाद देखते ही देखते दो गुटों के बीच जम कर लाठी डंडे चलने लगे. इस झड़प में कई लोगों की घायल होने की बात सामने आ रही है. वहीं पहले से ही जुलूस को लेकर अलर्ट पुलिस को जैसे ही पूरे मामले की जानकारी मिली तत्काल मौके पर पुलिस की कई टीम पहुंची और लोगों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया. फिलहाल स्थिति सामान्य बताई जा रही है 

SSP कांतेस कुमार मिश्रा ने कहा जांच की जा रही

इस पूरे मामले को लेकर मुजफ्फरपुर के एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा के द्वारा बताया गया कि जुलूस के दौरान एक ही समुदाय के दो महिलाओं के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुई थी. लेकिन देखते ही देखते दो गुटों के बीच मारपीट शुरू हो गई. हालांकि घटना की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली पहले से अलर्ट पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और लोगों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया गया. इस घटना में तीन लोग घायल हुए हैं पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

यह भी पढ़ेंः स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की कार्रवाई पर PMCH से हटाए गए प्राचार्य ने कहा- यह तानाशाही

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Muharram Juloos, Muharram 2026, Muzaffarpur News, Bihar News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com