सुलतानपुर: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह सुलतानपुर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने राम मंदिर चढ़ावा चोरी, समाजवादी पार्टी में टूट के मामले को लेकर बात की. साथ ही, राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला. मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा- 'राहुल गांधी और उनकी पीढ़ियों ने किसे न्याय दिया है. भारत को न्याय दिया है, भारत की पावन भूमि को न्याय दिया है. भारतवासियों को न्याय दिया है. किसको न्याय दिया है? उन्होंने अपने आपको न्याय दिया है, अपने परिवार को न्याय दिया है. उन्होंने मेनका जी, वरुण गांधी जी को न्याय दिया है'? मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने उनके घर में लोग प्रधानमंत्री और बड़े-बड़े पदों पर रहे हैं. रायबरेली और अमेठी से सांसद रहे वहां के लोगों को क्या दिया.
राहुल गांधी असलियत में नेता नहीं
जिसने गलत किया उसे सजा मिलेगी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि मामले की जांच चल रही है, जो सभी सामने आएगा उसके अनुसार आगे की कार्रवाई होगी. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगीजी की धारणा है कि हम भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों को उत्तर प्रदेश की भूमि पर सांस नहीं लेने देंगे. जिसने भी गलत गलत का किया होगा, कनून के दायरे में उसे सजा जरूर मिलेगी.
जो होगा सामने आएगा
समाजवादी पार्टी के सांसदों के टूटने की चर्चा के सवाल पर मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा- जो कुछ होगा वो सामने आएगा. कोई भी दल अगर अपने जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं कर पाता है, तो जहां सम्मान होता है वहां वे जाते हैं. मुझे गर्व है कि भाजपा का नेतृत्व लोगों, जनप्रतिनिधियों और जनता को सम्मान देता है.
ऑपरेशन टाइगर: महाराष्ट्र में आज होगा खेला! चार जगहों से आकर ऐलान करेंगे उद्धव के 6 बागी सांसद
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं