विज्ञापन

सुप्रिया सुले की बेटी की शादी में पहुंचे अमिताभ बच्चन से शाहरुख खान तक, किंग खान ने संगीत में जमकर किया डांस

सुप्रिया सुले की बेटी की शादी में दिग्गज हस्तियां पहुंचीं, जिसमें अमिताभ बच्चन, जया बच्चन और शाहरुख खान जैसे बॉलीवुड सितारों का नाम शामिल है.  

सुप्रिया सुले की बेटी की शादी में पहुंचे अमिताभ बच्चन से शाहरुख खान तक, किंग खान ने संगीत में जमकर किया डांस
सुप्रिया सुले की बेटी के संगीत में शाहरुख खान ने किया डांस
नई दिल्ली:

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) की सांसद सुप्रिया सुले की बेटी रेवती सुले की शादी का जश्न मुंबई में सितारों से जगमगा उठा. संगीत समारोह से लेकर शादी तक, इस उत्सव में व्यापार, राजनीति और मनोरंजन जगत की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं. व्यापार जगत की कई प्रमुख हस्तियों ने इस अवसर की शोभा बढ़ाई. फिल्म जगत से अमिताभ बच्चन अपनी पत्नी जया बच्चन और बेटी श्वेता बच्चन नंदा के साथ इस कार्यक्रम में शामिल हुए. वहीं शाहरुख खान, जैकी श्रॉफ और रवि किशन भी मौजूद थे. 

कौन हैं सुप्रिया सुले की बेटी

सुप्रिया सुले की बेटी रेवती सुले लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स की पूर्व छात्रा हैं, जबकि उनके पति सारंग लखानी कोलंबिया बिजनेस स्कूल के पूर्व छात्र हैं. सारंग नागपुर के व्यवसायी और राजनेता अरुण लखानी के बेटे हैं. शादी से पहले, संगीत समारोह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था. 

वायरल वीडियो में शाहरुख खान संगीत समारोह के दौरान अपनी फिल्म 'कुछ कुछ होता है' के लोकप्रिय गाने 'कोई मिल गया' पर नाचते हुए नजर आए. सिंगर राहुल वैद्य ने इस वीडियो को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा कि किंग खान ने हमारे मंच की शोभा बढ़ाई. रेवती और सारंग के लिए शानदार रात थी. इसके अलावा सिंगर राहुल वैद्य ने शादी समारोह में प्रस्तुति भी दी. काले रंग के कपड़ों में शाहरुख खान नए हेयरस्टाइल में नजर आए. अभिनेता फिलहाल सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित अपनी आगामी फिल्म 'किंग' की शूटिंग में व्यस्त हैं. 

वेडिंग सेरेमनी में पहुंचे दिग्गज

अदाणी समूह के अध्यक्ष गौतम अदाणी और उनकी पत्नी प्रीति अदाणी भी शामिल थीं. समारोह में शामिल होने वाले राजनीतिक नेताओं में राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, एनसीपी-एसपी नेता रोहित पवार, केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले, लोकतांत्रिक प्रगतिशील आजाद पार्टी (डीपीएपी) के संस्थापक गुलाम नबी आजाद, एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल थे. आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत भी शादी में शामिल हुए.

ये भी पढ़ें- इन बॉलीवुड सितारों ने योग से दी उम्र को मात, जानें कौन-कौन एक्टर्स हैं योग के दीवाने

लेखक के बारे में
img
रोज़ी पंवार
सब एडिटर
सिनेमा की दुनिया में डूबे रहना पहली पसंद. टेलीविजन की दुनिया के लेटेस्ट अपडेट टिप्स पर रहते हैं. बॉलीवुड की खबरों पर तीखी नजर और गहन विश्लेषण. साल 201... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Supriya Sule, Shah Rukh Khan, Amitabh Bachchan, Bollywood, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com