जमीन को लेकर हुए हत्याकांड में मारे गए आदिवासियों के परिजनों से मिलने के लिए प्रियंका गांधी वाड्रा सोनभद्र पहुंच गई हैं. वहीं उनके इस दौरे पर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा है कि कांग्रेस मुद्दा तलाशने की कोशिश कर रही है. गौरतलब है कि कुछ दिन पहले जमीन कब्जा करने के विवाद में 10 आदिवासियों को मौत के घाट उतार दिया गया था. इस हत्याकांड की वजह से उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमा गई थी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पीड़ितों से मिलने के लिए सोनभद्र पहुंच गई. लेकिन वह उम्भा गांव पहुंच पातीं कि प्रशासन ने उन्हें पहले ही हिरासत में ले लिया.
सोनभद्र नरसंहार मामले पर योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई, DM, SP हटाए गए, कइयों के खिलाफ मुकदमे दर्ज
लेकिन प्रियंका गांधी भी वहीं धरने पर बैठ गईं. उन्हें चुनार गेस्ट हाउस लाया गया जहां वह पूरे 48 घंटे तक धरने पर बैठी रहीं. लेकिन उन्हें पीड़ितों से नहीं मिलने दिया गया. प्रशासन का कहना था कि उनके उम्भा गांव से माहौल और बिगड़ सकता है. लेकिन बाद में पीड़ितों की ओर से दो लोगों ने चुनार गेस्ट हाउस पहुंचकर मुलाकात की.
प्रियंका गांधी ने निभाया वादा, सोनभद्र हिंसा के पीड़ितों को दी आर्थिक मदद
प्रियंका गांधी ने उनसे मिलकर मदद का आश्वासन दिया और कांग्रेस पार्टी की ओर से भी आर्थिक मदद का ऐलान किया गया. वहीं बाद में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी सोनभद्र पहुंच कर पीड़ितों का हाल जाना और आरोप लगाया कि जमीन का यह विवाद कांग्रेस के शासनकाल के समय का है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं