विज्ञापन
This Article is From Jul 17, 2019

सोनभद्र शूटआउट: प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर साधा निशाना, पूछा- क्या ऐसे बनेगा अपराध मुक्त प्रदेश?

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में जमीन विवाद में कई लोगों की हत्या के मामले को लेकर प्रियंका गांधी वाड्रा ने राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधा.

सोनभद्र शूटआउट: प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर साधा निशाना, पूछा- क्या ऐसे बनेगा अपराध मुक्त प्रदेश?
यूपी में अपराधियों के हौसले बुलंद, प्रशासन सो रहा है: प्रियंका गांधी
नई दिल्ली:

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में जमीन विवाद में कई लोगों की हत्या के मामले को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं, लेकिन पूरा सरकारी अमला सो रहा है. उन्होंने यह सवाल भी किया कि क्या उत्तर प्रदेश ऐसे अपराधमुक्त बनेगा? प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, ''भाजपा-राज में अपराधियों के हौंसले इतने बढ़ गए हैं कि दिन-दहाड़े हत्याओं का दौर जारी है. सोनभद्र के उम्भा गाँव में भू माफियाओं द्वारा 3 महिलाओं सहित 9 गोंड आदिवासियों की सरेआम हत्या ने दिल दहला दिया." उन्होंने दावा किया, ''प्रशासन-प्रदेश मुखिया-मंत्री सब सो रहे हैं. क्या ऐसे बनेगा अपराध मुक्त प्रदेश?

सोशल साइट पर आपत्तिजनक पोस्ट : कोर्ट ने बदला आदेश, ऋचा को दान नहीं करनी पड़ेंगी कुरान की प्रतियां

जाधव मामले में भारत की बड़ी जीत, आईसीजे ने कहा, भारत को राजनयिक पहुंच का हक

बता दें कि उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में 11 लोगों की गोली मारकर हत्‍या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में खूनी संघर्ष हुआ जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई जबकि फायरिंग में 6 लोग घायल भी हुए हैं. वारदात सोनभद्र के घोरावल कस्‍बे के उभ्भा गांव की है जहां जमीन को लेकर हुआ था विवाद. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची घोरावल पुलिस ने शवों को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.

राबर्ट वाड्रा ने ईडी की याचिका पर जवाब देने के लिए दिल्ली हाई कोर्ट से मांगा समय, सितंबर में होगी अगली सुनवाई

पुलिस अधीक्षक खुद घटनास्‍थल पहुंच चुके हैं. जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने बताया, ‘‘गोली चलने से नौ लोगों की मौत हो गई.'' पुलिस ने बताया कि सपाही गांव प्रधान यज्ञ दत्त और उनके समर्थकों ने जमीन विवाद में दूसरे पक्ष पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दी. मामले की जांच की जा रही है. घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है.

Video: यूपी के सोनभद्र में जमीन विवाद में 9 लोगों की गोली मारकर हत्‍या

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Priyanka Gandhi, Priyanka Gandhi Reaction, Sonbhadra Shootout
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com