विज्ञापन
This Article is From May 31, 2019

अमेठी में स्मृति ईरानी के करीबी नेता की हत्या का मामला, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

अमेठी में स्मृति ईरानी (Smriti Irani) के करीबी BJP कार्यकर्ता और पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है.

Also Read in
अमेठी में स्मृति ईरानी के करीबी नेता की हत्या का मामला, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
सुरेंद्र सिंह की हत्या के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है.
नई दिल्ली:

अमेठी में स्मृति ईरानी (Smriti Irani) के करीबी BJP कार्यकर्ता और पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पूर्व प्रधान की हत्या के मुख्य आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है. अपर पुलिस अधीक्षक दया राम ने शुक्रवार को बताया कि बरौलिया गांव के पूर्व प्रधान सुरेन्द्र सिंह की गत 25 मई की रात को हुई हत्या के मामले में मुख्य अभियुक्त वसीम को जामो थाना क्षेत्र के शाल्हापुर में गुरुवार देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया. अब इस मामले के सभी पांच अभियुक्त पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं. इसमें वसीम, नसीम, गोलू, धर्मनाथ और क्षेत्र पंचायत सदस्य रामचंद्र शामिल हैं. सभी के खिलाफ हत्या और साजिश रचने का मुकदमा दर्ज कराया गया है. 

अमेठी में करीबी BJP कार्यकर्ता की हत्या से भावुक हुईं स्मृति ईरानी, अर्थी को भी दिया कंधा, देखें VIDEO

आपको बता दें कि पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह की हत्या के बाद स्मृति ईरानी बरौलिया गांव पहुंचीं थीं और सुरेंद्र सिंह की अंतिम यात्रा में शामिल हुईं थीं. स्मृति ने सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्प चढाये. इस दौरान वह काफी भावुक हो गईं. स्मृति ने सिंह के पार्थिव शरीर को कंधा भी दिया था. इससे पहले वह सिंह के परिवार वालों से मिलीं और उन्हें ढाढस बंधाया था. उधर, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा था कि पार्टी कार्यकर्ता की मौत अत्यंत दुखद है. वह परिश्रमी कार्यकर्ता थे. भले ही हत्यारे जमीन के भीतर क्यों ना छिपे हों, उन्हें पकड़ लिया जाएगा. इस घटना से पूरी अमेठी दुखी है. उत्तर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने कहा था कि लोकतंत्र में हिंसा की कोई गुंजाइश नहीं है. (इनपुट-भाषा)

VIDEO: स्मृति ईरानी के करीबी पूर्व प्रधान की हत्या

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Smriti Irani, Surendra Singh, Surendra Singh Bairia, Surendra Singh Amethi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com