- लखनऊ के दो दिवसीय दौरे पर हैं पीएम मोदी, आज आखिरी दिन
- 60 हजार करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास
- कल दौरे के पहले दिन विपक्षी दलों पर बोला था जमकर हमला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लखनऊ में 60,000 करोड़ रुपये से अधिक की 81 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे. लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सुबह 11:30 बजे से कार्यक्रम की शुरुआत होगी. इस दौरान पीएम मोदी के साथ केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अन्य लोग उपस्थित रहेंगे. आपको बता दें कि पीएम मोदी लखनऊ के दो दिवसीय दौरे पर हैं. कल उन्होंने केंद्र सरकार की तीन प्रमुख योजनाओं- अमृत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) और स्मार्ट सिटी परियोजना की तीसरी वर्षगांठ के मौके पर 3897 करोड़ रुपये की 99 परियोजनाओं का शिलान्यास किया था और कहा कि आम जनता के जीवन में बदलाव देखना जीवन को संतोष देने वाला अनुभव है. वह प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों से भी मिले. इस सभा में उन्होंने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर निशाना साधा.
#TopStory: PM Narendra Modi to launch projects worth Rs 60,000 crore at the ground-breaking ceremony in Lucknow today. (File pic) pic.twitter.com/pb7S1otBqz
— ANI UP (@ANINewsUP) July 29, 2018
पीएम मोदी के अंदाज में लालू ने साधा निशाना, कहा- मित्रों, ऐसे 'चौकीदार' को बदलना चाहिए कि नहीं?
पीएम मोदी ने कहा कि, 'मुझे गर्व है कि मैं एक गरीब मां का बेटा हूं. गरीबी ने मुझे ईमानदारी और हिम्मत दी है, गरीबी की मार ने मुझे जिन्दगी जीना सिखाया है. आजकल मुझपर आरोप लगाए जा रहे हैं कि मैं चौकीदार नहीं भागीदार हूं, मैं गर्व से कहता हूं की मैं भागीदार हूं देश के गरीबों के दुःख का, हर दुखियारी मां की तकलीफों का.' प्रधानमंत्री ने कहा, 'लखनऊ शहर देश के शहरी जीवन को नई दिशा देने वाले महापुरुष की कर्मभूमि रही है. हमारे प्रेरणास्रोत और देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का ये लंबे समय तक संसदीय क्षेत्र रहा है. अटल जी कहा करते थे कि बिना पुराने को संवारे, नया भी नहीं संवरेगा. ये बात उन्होंने पुराने और नए लखनऊ के संदर्भ में कही थी.' पीएम मोदी ने कहा, 'कुछ भाई-बहनों और बेटियों को उनके अपने मकान की चाबियां सौंपी गईं. चाबियां मिलने पर जो चमक उनके चेहरे पर थीं, उज्जवल भविष्य का जो आत्मविश्वास उनकी आंखों से झलक रहा था, वो हम सभी के लिए बड़ी प्रेरणा है.' आज लगभग 7.5% की रफ़्तार से आगे बढ़ता भारत आने वाले समय में और तेज गति से आगे बढ़ने वाला है.
मैं गर्व से कहता हूं कि मैं भागीदार हूं देश के गरीबों के दुःख का : पीएम नरेंद्र मोदी
VIDEO: हम चौकीदार, भागीदार हैं पर आपकी तरह ठेकेदार और सौदागर नहीं - PM मोदी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं