विज्ञापन

यूपी का दो बीवी वाला करोड़पति चपरासी, पत्नियों, साली-सास के खातों में भेजी सरकारी रकम; 7 महिलाएं गिरफ्तार

Pilibhit DIOS Peon Scam: DIOS ऑफिस से अटैच इंटर कॉलेज में तैनात चपरासी इल्हाम अफसरों का करीबी था. उसने वेतन बिल और टोकन जेनरेशन के जरिए फर्जी बेनिफिशियरी आईडी बनाई और सरकारी पैसे 7 महिलाओं के खातों में ट्रांसफर कर दिए.

यूपी का दो बीवी वाला करोड़पति चपरासी, पत्नियों, साली-सास के खातों में भेजी सरकारी रकम; 7 महिलाएं गिरफ्तार

Pilibhit Crorepati Peon: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत DIOS ऑफिस में हुए करोड़ों के घोटाले में चपरासी इल्हाम उर्र रहमान शम्सी की दो पत्नियां समेत साली और सास को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इन सात महिलाओं के खाते में इल्हाम ने 8.15 करोड़ का ट्रांजेक्शन कर सरकारी पैसे का गबन कर बंदरबाट कर लिया था. पुलिस जांच में खुलासा होने के बाद महिलाओं को गिरफ्तार कर लगभग 5 करोड़ की धनराशि खातों में फ्रीज कर दी गई है.

DIOS ऑफिस से अटैच एक इंटर कॉलेज में चपरासी बतौर तैनात इल्हाम अफसरों का करीबी था. इल्हाम ने काम वेतन बिल और टोकन जेनरेशन के जरिए एक फर्जी बेनिफिशियरी आईडी बनाई और करोड़ों रुपये सरकारी खाते से अपनी तीन पत्नी, साली, सांस समेत महिला सहयोगियों के खाते में डालकर हड़प लिए.

53 खातों में संदिग्ध लेनदेन

वहीं, एएसपी विक्रम दहिया ने बताया कि इल्हाम ने फर्जी लाभार्थी आईडी बनाकर 7 खातों में 8.15 करोड़ रुपये का ट्रांजेक्शन किया. पुलिस ने विवेचना के दौरान लगभग 53 खातों में संदिग्ध लेनदेन की पुष्टि हुई है. इनमें से 7 खाते में 8.15 करोड़ रकम के अभियुक्तों को पुलिस ने अरेस्ट कर जेल भेज दिया है. इल्हाम शातिर तरह से अपनी पत्नियों, साली, सांस समेत महिलाओं के खाते में पैसे का ट्रांजेक्शन किया था.

अधिकारी भी रडार पर

जांच अधिकारियों के अनुसार, DIOS ऑफिस में हुए कई करोड़ के घोटाले में विभाग के अधिकारी, ट्रेजरी के अफसर समेत कई अधिकारी की संलिप्तता रही है. फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल कर रही है. पुलिस की रडार पर कई अधिकारी कर्मचारी भी हैं, जिनका पर्दाफाश हो सकता है.

इल्हाम ने पत्नी लुबना के  खाते में 2.37 करोड़ और दूसरी पत्नी आजरा खान के खाते में 2.12 करोड़ ट्रांसफर किए थे. इसके अलावा साली फातिमा के खाते में 1.03 करोड़, सास नाहिद- 95 लाख, आफिया- 80 लाख, परवीन- 48 लाख और आशकारा के काते में 95 लाख रुपये ट्रांसफर किए.

ये भी पढ़ें- Jaunpur News: यूपी में बैंड बाजे के साथ बारात लेकर जा रहा था दूल्हा, बदमाशों ने बीच रास्ते में कर दी गोली मारकर हत्या

(पीलीभीत से हरिपाल सिंह की रिपोर्ट)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com