विज्ञापन

पुणे में दरिंदगीः 65 साल के बुर्जुग ने 4 साल की बच्ची का किया रेप, फिर पत्थर से कुचलकर मार डाला

स्थानीय CCTV फुटेज खंगालने पर आरोपी बच्ची को बाड़े की ओर ले जाता हुआ दिखाई दिया, जिससे इस अपराध का खुलासा हुआ. स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक, बच्ची छुट्टियों में अपनी दादी के घर आई हुई थी.

पुणे में दरिंदगीः 65 साल के बुर्जुग ने 4 साल की बच्ची का किया रेप, फिर पत्थर से कुचलकर मार डाला
CCTV में बच्ची को ले जाता दिखा था आरोपी, घटना के विरोध में लोगों का प्रदर्शन.
पुणे:

महाराष्ट्र के साइबर सिटी पुणे से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां 65 साल के एक बुजुर्ग ने 4 साल की बच्ची का रेप किया. फिर पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या कर दी. बताया गया कि बच्ची आरोपी के घर बाहर खेल रही थी, उसी दौरान उसने बच्ची को पशुओं के बाड़े में ले गया और फिर उसके साथ दरिंदगी की. फिर पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या कर शव को गोबर के ढेर में छिपा दिया. बाद में लापता बच्ची की तलाश हुई तो पूरी कहानी सामने आई. पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है. 

स्थानीय लोगों के अनुसार, 65 साल का एक व्यक्ति घर के सामने खेल रही बच्ची को पशुओं के बाड़े में ले गया, उसके साथ रेप किया और फिर पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद उसने बच्ची के शव को गोबर के ढेर के नीचे छिपा दिया.

आरोपी के पशुओं के बाड़े में मृत मिली बच्ची

जब दोपहर में बच्ची लापता हो गई, तो उसकी तलाश की गई और वह पशुओं के बाड़े में मृत पाई गई. स्थानीय CCTV फुटेज खंगालने पर आरोपी बच्ची को बाड़े की ओर ले जाता हुआ दिखाई दिया, जिससे इस अपराध का खुलासा हुआ. स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक, बच्ची छुट्टियों में अपनी दादी के घर आई हुई थी.

घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश

संदिग्ध आरोपी फिलहाल पुलिस हिरासत में है.  इस घटना के बाद गांव वाले काफी आक्रोशित हो गए हैं. उन्होंने यह रुख अपना लिया है कि जब तक आरोपी को उनके हवाले नहीं कर दिया जाता, तब तक वे बच्ची के शव को वहां से नहीं उठाने देंगे. गांव वालों ने पशुओं के बाड़े के सामने ही धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है.

लोगों ने विरोध में बाजार किया बंद

पुलिस प्रशासन गांव वालों से बातचीत कर रहा है, लेकिन गांव वाले फिलहाल कुछ भी सुनने के मूड में नहीं हैं. दिल दहलाने वाली यह वारदात पुणे के भोर तालुका के नसरापुर गांव की है. जहां इस घटना से आक्रोशित लोगों ने शनिवार को पूरी तरह से बंद रखा गया. यह बंद उस घटना के एक दिन बाद हुआ, जिसमें कथित तौर पर चार साल की एक बच्ची के साथ रेप करके उसकी हत्या कर दी गई थी.

यह बंद नसरापुर व्यापारी संघ और स्थानीय निवासियों द्वारा बुलाया गया था, जिसे दुकानदारों का भी ज़बरदस्त समर्थन मिला; उन्होंने अपनी दुकानें बंद रखीं. इस घटना की निंदा करने के लिए गांव वाले सुबह 10 बजे भैरवनाथ मंदिर से एक विरोध मार्च निकालने की तैयारी में हैं.

इनपुट- अजिंक्य

यह भी पढ़ें - 10 लोगों ने अलग-अलग होटल में 9वीं की छात्रा से किया रेप, 4 महीने तक लापता रही नाबालिग ने किया हैरतअंगेज खुलासा!

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com