Bargi Boat Accident, Cruise Pilot Mahesh Patel Exclusive: गुरुवार को जबलपुर के बरगी डैम में हुए क्रूज हादसे में 9 लोगों की मौत हुई, जबकि 4 अब भी लापता हैं. इस हादसे के बाद बड़ी कार्रवाई करते हुए क्रूज पायलट महेश पटेल, हेल्पर छोटेलाल गोंड और टिकट काउंटर प्रभारी बृजेंद्र की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं. इस बीच एनडीटीवी इंडिया से क्रूज के पायलट महेश पटेल से खास बातचीत की. पायलट ने पहली बार एनडीटीवी के कमरे पर हादसे पर चुप्पी तोड़ी.साथ ही पीड़ित परिवारों से हाथ जोड़कर माफी मांगी है.
क्रूज के पायलट महेश पटेल ने बताया कि बिगड़ती स्थिति को देखते हुए उन्होंने तुरंत क्रूज को वापस मोड़ दिया था, लेकिन तब तक तूफान तीव्र हो गया. विशाल लहरें क्रूज से टकराने लगी थी और पूरे क्रूज में पानी भरने लगा था, जिससे क्रूज में सवार लोगों में दहशत फैल गई. उन्होंने बताया कि रिसेप्शन को सूचित किया और संभावित दुर्घटना के डर से दूसरी नाव मंगवाई. उन्होंने बताया कि शुरुआत में कई यात्री झूम रहे थे और आनंद ले रहे थे, इसलिए उन्होंने लाइफ जैकेट पहनने से इनकार कर दिया था.
पायलट महेश पटेल का दावा है कि खराब मौसम के कारण वापस लौटने के लिए कोई आधिकारिक चेतावनी या निर्देश नहीं दिया गया था. उन्होंने बताया कि उन्हें 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है... उसके पास वैध लाइसेंस और प्रशिक्षण है, जिसमें गोवा से प्राप्त जीवनरक्षक प्रमाणपत्र भी शामिल हैं. उन्होंने अधिकारियों द्वारा हर दो साल में नियमित प्रशिक्षण आयोजित किया जाता है. संचालन के दौरान ऐसी स्थिति पहले कभी नहीं आई.
उन्होंने दावा कि उसने खुद क्रूज से उतरने से पहले यह सुनिश्चित किया कि ज़्यादा से ज़्यादा यात्रियों ने लाइफ जैकेट पहन रखी हो. उन्होंने बताया कि अचानक आए भयंकर तूफान के कारण क्रूज को सुरक्षित स्थान पर ले जाने के लिए उसके पास पर्याप्त समय नहीं था. सामान्य 3 सदस्यीय दल के बजाय क्रूज पर केवल 2 कर्मचारी मौजूद थे.
उसका कहना है कि 'ऑरेंज अलर्ट' की स्थिति के बावजूद कोई पूर्वानुमान चेतावनी नहीं दी गई थी. यह घटना क्रूज शुरू होने के 30 मिनट के भीतर घटी.
पायलट ने भावुक होकर माफी मांगी और कहा कि वो सदमे में है... उन्हें खाने-पीने और सोने में दिक्कत हो रही है. महेश पटेल ने दावा किया कि उसने यात्रियों को बचाने के लिए हर संभव प्रयास किया और इसे "प्राकृतिक आपदा" बताया.... उन्होंने कम वेतन और पारिवारिक जिम्मेदारियों का जिक्र करते हुए कहा कि उसकी आजीविका इसी नौकरी पर निर्भर थी.
ये भी पढ़ें: बरगी क्रूज त्रासदी का खौफनाक वीडियो: पानी भरता रहा, लोग चीखते रहे... लाइफ जैकेट तब खुलीं जब मौत सामने खड़ी थी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं