केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा जन सामान्य को ध्यान में रखकर कई कल्याणकारी योजनाएं लाई गई हैं. आयुष्मान भारत योजना पीएम मोदी की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है, अब हाल ही में इसमें 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी बुजुर्गों को जोड़ा गया है. यूपी के बाराबंकी जिले में भी लोग इस योजना से अछूते नहीं है.
'आयुष्मान भारत योजना' के तहत वर्तमान में 70 वर्ष या इससे अधिक आयु वर्ग वाले वरिष्ठ नागरिकों का बाराबंकी जिले मे आयुष्मान कार्ड बनना शुरू हो गया है. शासन के निर्देश के बाद स्वास्थ्य विभाग विशेष शिविर लगाकर लोगों को आयुष्मान कार्ड बनवा रही है. बाराबंकी में आयुष्मान योजना के कुल 5 लाख के आसपास लाभार्थी हैं. आधार कार्ड के मुताबिक जिनकी उम्र 70 साल से अधिक है, वो इसके पात्र है.

'आयुष्मान भारत योजना' को लेकर सीएमओ डॉ. अवधेश कुमार यादव ने बताया कि बाराबंकी जिले के सभी वरिष्ठ नागरिकों जिनकी उम्र 70 वर्ष से अधिक हैं, उनके कार्ड बनाए जाने हैं. इसी क्रम में कुछ दिन पहले जिले में पहला कार्ड दिलीप कुमार का जारी किया गया था. अभी तक पूरे जनपद में करीब 1,000 कार्ड जारी कर दिया गया है. यह क्रम तक तक जारी रहेगा, जब तक जिले के सभी 70 वर्ष से अधिक आयु वाले वरिष्ठ नागरिकों को कार्ड नहीं बन जाते. जगह-जगह कैंप लगाकर सभी के कार्ड बनवाए जाएंगे.
इस योजना की वरिष्ठ महिला लाभार्थी वरुणा देवी ने बताया कि पीएम मोदी ने जो आयुष्मान कार्ड बनवाया है, वो हमारे लिए वरदान है. हम लोगों की उम्र 70 साल से अधिक है, हम लोग कभी भी बीमार पड़ सकती, कभी भी जरूरत पड़ सकती है. इसलिए आयुष्मान कार्ड से हमें बहुत सहायता मिलेगी. इस योजना के लिए उनको बहुत-बहुत धन्यवाद.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
योजना के लाभार्थी और वरिष्ठ नागरिक दिनेश टंडन ने बताया कि भारत सरकार ने 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लिए जो आयुष्मान कार्ड बनवाया है, वो बहुत बेहतरीन है. हम लोग अब सक्षम नहीं है, चलने में दिक्कत होती है और कभी भी इलाज के लिए पैसों की जरूरत पड़ सकती है. ऐसे में ये आयुष्मान कार्ड हमारे लिए वरदान साबित हो रहा है. इस योजना के लिए पीएम मोदी की तारीफ होनी चाहिए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं