विज्ञापन
This Article is From Aug 22, 2020

यूपी CM योगी आदित्यनाथ ने कहा - कानून व्यवस्था के लिए विपक्ष कहीं ज्यादा खतरनाक

उत्तर प्रदेश में अपराधों को लेकर विपक्ष के निशाने पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि कानून व्यवस्था के लिए विपक्ष कहीं ज्यादा खतरनाक है.

यूपी CM योगी आदित्यनाथ ने कहा - कानून व्यवस्था के लिए विपक्ष कहीं ज्यादा खतरनाक
यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फाइल फोटो
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश में अपराधों को लेकर विपक्ष के निशाने पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि कानून व्यवस्था के लिए विपक्ष कहीं ज्यादा खतरनाक है. उन्होंने विधानसभा में आंकड़े पेश करते हुए यह भी कहा कि राज्य में हालात पहले से कहीं ज्यादा बेहतर है. मुख्यमंत्री ने सदन में 2016 से लेकर अब तक के तुलनात्मक आंकड़े पेश करते हुए कहा कि राज्य में अपराध का ग्राफ गिरा है.

राफेल सौदे को लेकर राहुल ने सरकार पर निशाना साधा, भाजपा ने किया पलटवार

उन्होंने कहा कि विपक्ष कानून व्यवस्था की बात करता है लेकिन विपक्ष कानून व्यवस्था की स्थिति के लिए ज्यादा बड़ा खतरा है. योगी ने कहा कि 2016 से लेकर अब तक डकैती के मामलों में 74.5 फीसद तक कमी आई, लूट के मामलों में 65.3 फीसद, हत्या के मामले में 26.43 फीसद की कमी आई है.

पीएम नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र स्वच्छता में फिसड्डी, वाराणसी की रैंकिंग 27वीं

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो ने उत्तर प्रदेश को अन्य राज्यों के मुकाबले कहीं बेहतर स्थिति में रखा है. योगी ने सदन को बताया कि राज्य में तीन तलाक को लेकर सबसे ज्यादा 1434 मामले दर्ज किए गए और 265 लोगों की गिरफ्तारी हुई.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Yogi Adityanath, Law And Order, Uttar Pradesh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com