- ओपी राजभर ने गोमती रिवर फ्रंट परियोजना का पूरा बजट खर्च होने के बावजूद सिर्फ 60% काम हो पाने का आरोप लगाया
- राजभर ने आरोप लगाया कि परियोजना के 40% काम की रकम सैफई परिवार की तिजोरी में चली गई
- उन्होंने दावा किया कि वे आने वाले दिनों में अखिलेश के कार्यकाल के सभी कथित घोटालों की फाइल दिखाएंगे
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और सुभासपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर गोमती रिवर फ्रंट परियोजना को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने दावा किया कि परियोजना का पूरा बजट खर्च कर दिया, लेकिन काम सिर्फ 60 प्रतिशत ही पूरा हुआ. राजभर ने कहा कि उनके खुसालों का ये सिर्फ पार्ट-1 है. उन्होंने कहा कि वह घोटालों की पूरी फाइल लेकर बैठे हैं. आने वाले दिनों में अखिलेश सरकार के कार्यकाल से जुड़े कथित घोटालों की एक-एक फाइल जनता के सामने रखेंगे.
इसके साथ ही उन्होंने गोमती रिवर फ्रंट परियोजना के लिए आवंटित पैसे में कथित घोटाले का आरोप लगाते हुए कहा कि 40 फीसदी काम पर खर्च होने वाला पैसा सैफई परिवार की तिजोर में चला गया. अखिलेश पर हमलावर राजभर ने कहा कि जेल में उनको न तो एसी मिलेगी और न ही वहां ट्विटर होगा.वहां पर तो वे प्रेस कॉन्फ्रेंस भी नहीं कर सकेंगे.
नोटबंदी की वजह से अतीक अहमद की ब्लैक मनी यूज नहीं कर पाए
राजभर ने एक्स पर लिखा, "गोमती रिवर फ्रंट का जो फंड था उसे आपने 2017 के चुनाव में खर्च किया. पीएम मोदी की ओर से की गई नोटबंदी की वजह से आप, अतीक अहमद के काले पैसे का इस्तेमाल नहीं कर पाए. यही वजह है कि गोमती रिवर फ्रंट का पूरा बजट खर्च करने के बावजूद सिर्फ 60 फीसदी काम ही पूरा हो पाया. 40 फीसदी काम पर जो पैसा खर्च होना था, वह सैफई परिवार की तिजोरी और विधानसभा चुनाव में खर्च हुआ."
गोमती रिवर फ्रंट का जो फंड था उसे आपने 2017 के चुनाव में खर्च किया। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा की गई नोटबंदी की वजह से आप, अतीक अहमद के काले धन का इस्तेमाल नहीं कर पाए।
— Om Prakash Rajbhar (@oprajbhar) June 22, 2026
यही वजह है कि गोमती रिवर फ्रंट का पूरा बजट खर्च करने के बावजूद सिर्फ 60 फीसदी काम ही पूरा… pic.twitter.com/q9349GVwk5
जेल में न एसी मिलेगी, न ट्विटर होगा
राजभर ने आगे कहा कि अखिलेश यादव को लगा था कि वे सरकार में वापसी कर अपनी चोरी छिपा ले जाएंगे, लेकिन पाप का घड़ा भर चुका था. घोटालेबाजों की सरकार हार गई. सभी घोटाले सामने आ गए. यह अखिलेश राज के भ्रष्ट काले कारनामों का एक नमूना भर है. उन्होंने दावा किया कि एक-एक कर वे सारे चिट्ठे खोलेंगे. वे पूरी फाइल लेकर बैठे हैं. संस्थाएं और एजेंसियां गोमती रिवर फ्रंट से जुड़े मामले में दूध का दूध और पानी का पानी करने में जुटी हैं. उनको विश्वास है कि करेंगी भी. राजभर ने कहा कि धीरज रखें, जेल में न एसी मिलेगी, न ट्विटर होगा और न ही पीसी कर पाएंगे.
इनपुट- IANS के साथ
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं