विज्ञापन

CM Yogi के दौरे से पहले अलीगढ़ में लगे 'मुख्यमंत्री गो बैक' के पोस्टर, किसने बढ़ाई सियासी सरगर्मी?

सीएम योगी आदित्यनाथ के दौरे से पहले अलीगढ़ में मुख्यमंत्री गो बैक के पोस्टर दिखाई दे रहे हैं. साथ ही छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर भी कई जगह पोस्टर लगाए गए हैं.

CM Yogi के दौरे से पहले अलीगढ़ में लगे 'मुख्यमंत्री गो बैक' के पोस्टर, किसने बढ़ाई सियासी सरगर्मी?
CM Yogi Adityanath Aligarh Visit: अलीगढ़ में लगे 'मुख्यमंत्री गो बैक' के पोस्टर.

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज 22 जून को अलीगढ़ के दौरे पर हैं. वे यहां शहरवासियों को 393 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात देने आ रहे हैं. लेकिन, सीएम के दौरे से पहले 'मुख्यमंत्री गो बैक' के पोस्टरों ने शहर में सियासी सरगर्मी बढ़ा दी है. ये पोस्टर के शहर में अलग-अलग स्थानों पर लगे हैं. इसके अलावा छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर भी पोस्टर लगाए गए हैं. पोस्टर पर लिखा है- 'छात्रों की यही पुकार छात्रसंघ चुनाव हो इस बार'. इन पोस्टर पर किसी पार्टी या संगठन का नाम नहीं है. ऐसे में यह पोस्टर किसने लगाए हैं यह साफ नहीं हो पा रहा है, जिससे शहर में सियासी सरगर्मी बढ़ गई है. अब यह देखना होगा कि क्या सीएम योगी अलीगढ़ में छात्रसंघ चुनाव को लेकर कोई ऐलान कर सकते हैं. तय कार्यक्रम के अनुसार, सीएम योगी दोपहर करीब 1:00 बजे करसुआ स्थित ITM परिसर हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे. 

उत्तर प्रदेश में छात्रसंघ चुनाव कराने की उठी मांग.

उत्तर प्रदेश में छात्रसंघ चुनाव कराने की उठी मांग.

अलीगढ़ में शहर में कहां-कहां लगे पोस्टर?

सीएम योगी के आने से पहले अलीगढ़ के कई इलाके 'मुख्यमंत्री गो बैक' और छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग वाले पोस्टर से पटे पड़े हैं. इन पोस्टरों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. पोस्टरों पर "मुख्यमंत्री जवाब दो, छात्रसंघ चुनाव कब कराओगे", "छात्रों की यही पुकार, छात्रसंघ चुनाव हो इस बार" और "छात्रों की रक्षा के लिए छात्रसंघ चुनाव करो बहाल" जैसे नारे लिखे हैं.

मुख्यमंत्री के आगमन से ठीक पहले लगे इन पोस्टर को लेकर राजनीतिक और छात्र संगठनों के बीच जमकर चर्चा हो रही है. लेकिन, पोस्टर किस संगठन या व्यक्तियों द्वारा लगाए गए हैं, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है. किसी प्रशासनिक अधिकारी की ओर से भी इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.  
सड़क पर लगा सीएम योगी गो बैक का पोस्टर.

सड़क पर लगा सीएम योगी गो बैक का पोस्टर.

अलीगढ़ क्यों आ रहे सीएम योगी? 

उत्तर प्रदेश में 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं, इसे लेकर सीएम योगी का अलीगढ़ दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. सीएम योगी यहां 393 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. साथ ही लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा भी करेंगे. 

Latest and Breaking News on NDTV

सीएम योगी कब अलीगढ़ पहुंचेंगे?

सीएम योगी वे दोपहर करीब एक बजे हेलीकॉप्टर से करसुआ स्थित ITM परिसर पहुंचेंगे. यहां से वे राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय का निरीक्षण करेंगे. इसके बाद वे कलेक्ट्रेट सभागार में हाई-लेवल बैठक करेंगे, जिसमें अलीगढ़ मंडल के लोक निर्माण विभाग के पुराने कार्यों और नए कार्ययोजनाओं की समीक्षा करेंगे. यहां से सीएम योगी नुमाइश मैदान पहुंचेंगे, जहां विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास कर जनसभा को संबोधित करेंगे. 

ये भी पढ़ें... 

राम मंदिर चढ़ावा मामला: सीएम योगी से मिली SIT, सौंप सकती है अपनी रिपोर्ट 

'माफ‍ियाओं को म‍िट्टी में म‍िलाया', महोबा में बोले सीएम योगी- बुंदेलखंड की तोप-मिसाइलों से थर्राया पाकिस्तान

सीएम योगी ने झांसी में किया योगाभ्यास, पीएम मोदी की तारीफ, कहा-स्वस्थ शरीर के लिए योग जरूरी

लेखक के बारे में
img
अदनान खान
संवाददाता
अदनान खान यूपी के अलीगढ़ से NDTV के संवाददाता हैं.  और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CM Yogi Adityanath, Aligarh News In Hindi, Aligarh News Today, UP Politics Latest News, UP News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com