विज्ञापन

ओपी राजभर के बेटे को मिली जान से मारने की धमकी, सपा पर आरोप, अखिलेश पर निशाना, पुलिस में शिकायत

ओपी राजभर ने कहा कि सपा कार्यकर्ता इस हद तक उतर गए हैं कि राजनीतिक दल के कार्यालय में घुसकर हमला कर रहे हैं. उन्होंने अखिलेश यादव से पूछा कि क्या ये आपके कहने पर हो रहा है?

ओपी राजभर के बेटे को मिली जान से मारने की धमकी, सपा पर आरोप, अखिलेश पर निशाना, पुलिस में शिकायत
ओपी राजभर ने लगाया बेटे को जान से मारने की धमकी मिलने का आरोप
  • यूपी के मंत्री ओपी राजभर ने आरोप लगाया कि उनके बेटे को सुभासपा कार्यालय में घुसकर जान से मारने की धमकी दी गई
  • आरोपित राशिद अली ने डॉ अरविंद राजभर को गाली दी और विरोध करने पर हथियार निकालकर धमकी दी थी
  • इस घटना की शिकायत सुभासपा कार्यालय प्रभारी धर्म प्रकाश चौधरी ने पुलिस में दर्ज कराई है
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने आरोप लगाया है कि दफ्तर में घुसकर उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दी गई. राजभर का आरोप है कि उनके बेटे को धमकी के साथ ही गाली भी दी गई. इस मामले में सुभासपा के कार्यालय प्रभारी धर्म प्रकाश चौधरी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. राजभर ने ये आरोप समाजवादी पार्टी पर लगाए हैं. इसे लेकर उन्होंने एक्स पर पोस्ट भी किया है.

अरविंद राजभर को गाली दी, जान से मारने की धमकी भी दी

पार्टी का आरोप है कि राशिद अली नाम के शख्स में सुभासपा के कार्यालय में घुसकर ओम प्रकाश राजभर के बेटे डॉ अरविंद राजभर को गाली देना शुरू कर दिया. आपत्ति करने पर उसने हथियार निकाल लिया. हालांकि पार्टी के लोगों के इकट्ठे होने पर वह भाग निकला. मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पोस्ट में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है. उन्होंने आरोप लगाया है कि हमला करने की नीयत से पार्टी दफ्तर में घुसने वाला व्यक्ति सपा का कार्यकर्ता है.

राजनैतिक मतभेदों में हिंसा और गाली गलौज की जगह नहीं

उन्होंने एक्स पर अखिलेश यादव के नाम एक पोस्ट लिख कहा कि राजनैतिक मतभेदों में हिंसा और गाली गलौज की जगह नहीं होनी चाहिए. कल आपके कार्यकर्ताओं ने जो किया, उसको कोई भी उचित नहीं ठहरा सकता. वह गलत ही नहीं बल्कि अपराध की श्रेणी में आता है. राजभर ने अपने ट्वीट में आरोप लगाया कि सुभासपा के कार्यालय पर आपके लोगों ने कार्यालय प्रभारी श्री धर्म प्रकाश जी से गाली-गलौच की, हाथापाई की, पिस्तौल तानकर जान से मारने की धमकी दी.

वे इस हद तक उतर गए हैं कि राजनीतिक दल के कार्यालय में घुसकर हमला कर रहे हैं और आप ये सब देखकर मुस्कुरा रहे होंगे.उन्होंने पूछा कि क्या ये आपके कहने पर हो रहा है? या आपके दोनों चाचाओं ने आपके कार्यकर्ताओं को इशारा किया है. अगर लड़ाई जीतनी है तो जनता के बीच आईये, मुद्दों की बात करिए. गुंडई से सपा चल सकती है, लोकतंत्र नहीं चलता है.

ये भी पढ़ें-भोजपुरी अंदाज में ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना, बताई PDA की नई परिभाषा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP News, OP Rajbhar, Arvind Rajbhar, SBSP Chief Om Prakash Rajbha, OP Rajbhar On Akhilesh Yadav
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com