विज्ञापन

भोजपुरी अंदाज में ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना, बताई PDA की नई परिभाषा

OP Rajbhar News: यूपी सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने PDA की नई परिभाषा देते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके अखिलेश यादव पर निशाना साधा है.

भोजपुरी अंदाज में ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना, बताई PDA की नई परिभाषा
ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
  • यूपी सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर फिर निशाना साधा है.
  • ओपी राजभर ने सोमवार को भोजपुरी अंदाज में एक सोशल मीडिया पोस्ट करते हुए PDA पर बात की है.
  • राजभर के इस पोस्ट के बाद उत्तर प्रदेश की सियासत एक बार फिर गर्माती नजर आ रही है.

यूपी सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर सोशल मीडिया के जरिए लगातार समाजवादी पार्टी और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव पर निशाना साध रहे हैं. सोमवार को उन्होंने एक पोस्ट के जरिए PDA की नई परिभाषा दी है. जिससे उत्तर प्रदेश की सियासत फिर गर्माती दिख रही है. ओपी राजभर की यह सोशल मीडिया पोस्ट भोजपुरी में हैं. जिसमें उन्होंने अखिलेश यादव की पुरानी सरकार के पुराने कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा की सरकार बनने की कोई संभावना नहीं है. जिस पर विपक्षी दलों ने भी ओपी राजभर पर पलटवार किया है. 

PDA का राग अलापने से चुनाव नहीं जीतते: ओपी राजभर 

मंत्री PDA ने लिखा 'केवल ट्विटर, एसी कमरों या प्रेस कॉन्फ्रेंस में बैठकर PDA का राग अलापने से चुनाव नहीं जीते जाते. उन्होंने आरोप लगाया कि सपा के लोग जमीन पर सबसे ज्यादा जुल्म गैर-यादव पिछड़ों और दलित समाज पर कर रहे हैं. उन्होंने भविष्यवाणी की कि साल 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा और 2028 आते-आते यह पार्टी हमेशा के लिए समाप्त हो जाएगी.'

ओपी राजभर ने दी PDA की नई परिभाषा 

मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने सपा के मुख्य चुनावी नारे PDA को लेकर कानून-व्यवस्था और जातिगत उत्पीड़न का मुद्दा उठाया. उन्होंने भोजपुरी में लिखा यूपी के हर थाने में दलितों और गैर-यादव पिछड़ों के साथ मारपीट के मामले दर्ज हैं, उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस के कथित एफआईआर डेटा का हवाला देते हुए दावा किया कि 1 जनवरी 2026 से 30 अप्रैल के बीच ही 'कंसवादी अहीरों' और 'अब्दुल-अशफाक' गैंग के हजारों काले कारनामे दर्ज हो चुके हैं. राजभर ने साफ कहा कि आने वाले महीनों का डेटा आते ही सपा का असली चेहरा पूरी तरह बेनकाब हो जाएगा.

ये भी पढ़ेंः Explainer: क्यों अखिलेश यादव पर हमला बोलने में ओपी राजभर और संजय निषाद आगे, भाजपा की क्या रणनीति

अखिलेश यादव पर कसा तंज 

अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए ओपी राजभर ने कहा कि जब जब से उन्होंने PDA का असली और कड़वा सच बताना शुरू किया है तो सपा प्रमुख अब दिल्ली में बैठकर उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज करवाने की राजनीति शुरू कर दी है. राजभर ने कहा 'देश में 18 हजार थाने हैं, अखिलेश जी चाहें तो हर जगह मुकदमा दर्ज करा दें. अगर देश से मन न भरे तो वे अपने पसंदीदा शहर लंदन, पेरिस या ऑस्ट्रेलिया जाकर भी मेरे खिलाफ रिपोर्ट लिखवा सकते हैं.' राजभर के इस तीखे बयान ने यूपी की राजनीति में एक नया उबाल ला दिया है.

AIMIM का पलटवार 

ओपी राजभर की इस पोस्ट पर AIMIM के प्रवक्ता असीम वकार ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा 'ओपी राजभर बताए कि कितने अहीरों ने और अशफाकों उन पर हमला किया है. 2022 में जब बनारस में आपके बेटे पर हमला किया था, वे बीजेपी के लोग थे. उसमें कितने अहीर और कितने अशफाक थे. इसी तरह से सिंतबर 2025 में जिन एबीवीपी के कार्यकर्ताओ ने आपका घर घेरा था उनमें भी कितने अहीर, अशफाक थे ठाकुर ब्राह्मण कितने थे. उन्हें इसका जबाव जरूर देना चाहिए. 

ये भी पढ़ेंः अखिलेश यादव से हाथ मिलने का 10000, 'एक्स्ट्रा इनकम' का जुगाड़ क्यों? राजभर ने लगाया वसूली का आरोप

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Omprakash Rajbhar, Akhilesh Yadav News, Akhilesh Yadav PDA Formula, OP Rajbhar News, UP Politics
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com