नोएडा न्यूज: नोएडा में बारिश के दौरान एक बार फिर लापरवाही का मामला सामने आया है. गुरुवार को सेक्टर-58 में काम पर जा रहे 27 वर्षीय आर्यन की खुले नाले में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने नोएडा प्राधिकरण की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं और खुले नालों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई है.
खुले नाले बने जानलेवा खतरा
जानकारी के मुताबिक बारिश के समय सड़क और नाले का अंतर साफ नजर नहीं आ रहा था. इसी दौरान आर्यन नाले में गिर गया और उसकी मौत हो गई. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस घटना ने एक बार फिर शहर में खुले और असुरक्षित नालों को लेकर चिंता बढ़ा दी है.
पहले भी हो चुके हैं ऐसे हादसे
नोएडा और ग्रेटर नोएडा में खुले गड्ढों और लापरवाही के कारण पहले भी हादसे हो चुके हैं. ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-150 में मॉल निर्माण के लिए खोदे गए बेसमेंट के गड्ढे में कार गिरने से 27 वर्षीय इंजीनियर युवराज मेहता की मौत हुई थी. उस मामले में प्रशासन की लापरवाही पर सवाल उठे थे और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर जांच के लिए एसआईटी गठित की गई थी.
लगातार हो रहे हादसों के बाद भी खुले नालों और निर्माण स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल बने हुए हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि समय रहते कदम उठाए जाते तो आर्यन की जान बचाई जा सकती थी.
खबर अपडेट की जा रही है.
यह भी पढ़ें-
मिर्जापुर में अचानक सड़क धंसी; चलती बाइक समेत गड्ढे में समाए लोग, CCTV वीडियो वायरल
Monsoon 2026: डूबती सड़कों पर बाइक और कार बचाने के 8 Tips, हर ड्राइवर जरूर जान ले
उत्तर प्रदेश में बारिश और वज्रपात का कहर, 18 लोगों की मौत, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं