Monsoon की शुरूआत हो चुकी है और ऐसे में IMD आए दिन भारी बारिश को लेकर चेतावनी देते रहते हैं. ऐसे हालात में अगर आपको किसी जरूरी काम से बाहर निकलना पड़ रहा है, तो आपको बेहद सावधान रहने की जरूरत है. पानी से भरे रास्तों पर थोड़ी-सी लापरवाही आपकी गाड़ी के इंजन को हमेशा के लिए बर्बाद कर सकती है और आपकी जान को भी खतरे में डाल सकती है. आइए जानते हैं कि इस मानसून में खुद को और अपनी गाड़ी को कैसे सुरक्षित रखें.
कार चलाने वालों के लिए टिप्स
1. सड़क पर भरे पानी का अंदाजा कभी भी अपनी मर्जी से न लगाएं. नियम के मुताबिक, अगर पानी आपकी गाड़ी के पहियों के बीच (हबकैप) से ऊपर है या दरवाजों के निचले हिस्से को छू रहा है, तो गाड़ी आगे न बढ़ाएं. नॉर्मल हैचबैक और सेडान कारें ज्यादा गहरे पानी में चलने के लिए नहीं बनी होती हैं.
2. जब आप पानी से भरे रास्ते से गुजर रहे हों, तो अपनी कार को हमेशा पहले पहले गियर में रखें. क्लच को थोड़ा दबाकर रखें और एक्सीलेटर को दबाए रखें ताकि इंजन का RPM हाई रहे. ऐसा करने से साइलेंसर से लगातार हवा बाहर निकलेगी और पानी बैक मारकर इंजन के अंदर नहीं घुस पाएगा.
3. अगर पानी के बीच आपकी कार अचानक बंद हो जाती है, तो भूलकर भी दोबारा चाबी न घुमाएं या स्टार्ट बटन न दबाएं. अगर आप ऐसा करते हैं, तो पानी सीधे एयर इनटेक के जरिए इंजन के सिलेंडरों में चला जाएगा. इसे 'Hydro-lock' कहते हैं, जिससे इंजन पूरी तरह टूट और सीज हो जाता है. ऐसे में गाड़ी को धक्का मारकर बाहर निकालें और क्रेन बुलाएं.
4. गहरे पानी में जाने पर शॉर्ट सर्किट होने का खतरा रहता है, जिससे गाड़ी का सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम फेल हो सकता है और दरवाजे हमेशा के लिए लॉक हो सकते हैं. इसलिए पानी में उतरने से पहले खिड़की के शीशे को एक-दो इंच नीचे कर लें ताकि बाहर निकलने का रास्ता खुला रहे.
5. पानी से बाहर निकलने के बाद ब्रेक पैड्स पूरी तरह गीले हो जाते हैं, जिससे कार की ब्रेकिंग पावर बहुत कम हो जाती है. इसलिए पानी से निकलते ही सुरक्षित स्पीड में गाड़ी चलाएं और ब्रेक पेडल को बार-बार हल्का-हल्का दबाएं. इससे घर्षण के कारण गर्मी पैदा होगी और ब्रेक तुरंत सूख जाएंगे.

बीच सड़क पर फंसी यूट्यूबर की Innova, बोला - 'E20 लिखा है तो वारंटी क्यों नहीं?' Toyota ने दी सफाई
बाइक और स्कूटर सवारों के लिए टिप्स
1. दोपहिया वाहन चलाते समय भी गाड़ी को पहले गियर में रखें और रेस (RPM) को थोड़ा बढ़ाकर रखें. स्पीड को कंट्रोल करने के लिए क्लच का इस्तेमाल करें. अगर आपने पानी के बीच एक्सीलेटर पूरी तरह छोड़ दिया, तो साइलेंसर से पानी अंदर चला जाएगा और बाइक तुरंत बंद हो जाएगी.
2. पानी से भरे रास्ते में किसी बड़ी गाड़ी जैसे बस या SUV को आगे जाने दें. जब वे आगे बढ़ती हैं, तो पानी किनारे हो जाता है और आपको एक साफ रास्ता मिल जाता है. हालांकि, उस गाड़ी से एक सुरक्षित दूरी बनाकर रखें ताकि उसकी लहरों से आपकी बाइक का संतुलन न बिगड़े.
3. घर पहुंचने के बाद अपनी बाइक की चेन को अच्छे से साफ करके ग्रीस करें, क्योंकि पानी से सारा ग्रीस बह जाता है. साथ ही रेडिएटर ग्रिल को भी साफ करें ताकि अगली बार गाड़ी ओवरहीट न हो.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं