विज्ञापन

Bajaj Pulsar प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी! 12 अगस्त को लॉन्च होगी अब तक की सबसे धांसू क्लासिक बाइक

Bajaj Auto 12 अगस्त को अपनी पॉपुलर Classic Pulsar सीरीज के नए मॉडल्स से पर्दा उठाने जा रहा है.

Bajaj Pulsar प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी! 12 अगस्त को लॉन्च होगी अब तक की सबसे धांसू क्लासिक बाइक
Photo Credit: X

Bajaj Auto के नए टीजर "Twist Into An All-New Rush" ने ऑटोमोबाइल बाजार में खलबली मचा दी है. माना जा रहा है कि 12 अगस्त के दिन नेक्स्ट-जनरेशन पल्सर सीरीज को पेश किया जाएगा. आइए जानते हैं कि इस आने वाली नई पल्सर में आपको क्या-क्या खास देखने को मिल सकता है.

Bajaj Auto 12 अगस्त को पुणे में एक बड़ा इवेंट आयोजित करने जा रही है. हालांकि कंपनी ने अभी तक मॉडल के नाम का सीधा खुलासा नहीं किया है लेकिन हाल ही में जारी किए गए टीजर से साफ संकेत मिलता है कि यह कंपनी की सबसे मशहूर पल्सर सीरीज का नया मॉडल ही होगा. 

कंपनी की ओर से जारी ऑफिशियल टीजर में एक ढकी हुई मोटरसाइकिल दिखाई गई है जिसका मस्कुलर लुक दूर से ही पहचान में आ रहा है. टीजर के साथ दिया गया टैगलाइन "Twist Into An All-New Rush" बाइक की दमदार परफॉर्मेंस की तरफ इशारा कर रहा है. बाइक का स्टांस और बॉडी प्रोपोर्शन सीधे तौर पर नेक्स्ट-जनरेशन पल्सर जैसा ही लग रहा है.

Amazon लौटाएगा ग्राहकों के खातों में पैसे, जानें किन लोगों को मिलेगा 5,700 करोड़ का रिफंड!

Pulsar 125 या Pulsar 150 का नया रूप

हाल ही में सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान एक नई पल्सर को भारी कैमोफ्लाज के साथ देखा गया था. ऑटो एक्सपर्ट्स का मानना है कि 12 अगस्त को पेश होने वाली यह बाइक नई Pulsar 125 या फिर अपडेटेड Pulsar 150 हो सकती है. 

कैसा होगा नया डिजाइन और फीचर्स

सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक नई पल्सर में इसका क्लासिक मस्कुलर लुक तो बरकरार रहेगा लेकिन इसमें आधुनिक टच दिया जाएगा. इसमें बड़ा फ्रंट काउल, नया शार्प टैंक एक्सटेंशन, रिडिजाइन बॉडी पैनल्स और नया LED हेडलाइट सेटअप देखने को मिल सकता है. इसके अलावा कम्फर्ट के लिए इसमें अलॉय व्हील्स, फ्रंट डिस्क ब्रेक, रियर मोनोशॉक सस्पेंशन और स्प्लिट-सीट सेटअप दिया जा सकता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bajaj Pulsar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com