Petrol, Diesel Prices On August 1 :आज 1 अगस्त यानी महीने की पहली तारीख की शुरुआत के साथ ही सरकारी तेल कंपनियों ने देश भर में पेट्रोल और डीजल की नई दरें जारी कर दी हैं. हालांकि राहत की बात ये है कि ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बावजूद आज पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है. पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आखिरी बदलाव 25 मई को हुआ था. उस समय तेल कंपनियों ने पेट्रोल की कीमत में करीब 7.50 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में करीब 7.60 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी. इसके बाद से अब तक दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है.
अगर आज आप गाड़ी की टंकी फुल कराने के लिए घर से निकलने वाले हैं तो चलिए जानते हैं आज आपके शहर में 1 लीटर पेट्रोल और डीजल किस भाव पर बिक रहा है.
देश के प्रमुख शहरों में आज पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव
- दिल्ली में आज पेट्रोल ₹102.12 प्रति लीटर पर है, जबकि डीजल ₹95.20 प्रति लीटर के भाव पर मिल रहा है.
- मुंबई में आज पेट्रोल की कीमत ₹111.21 प्रति लीटर है और डीजल ₹97.83 प्रति लीटर पर उपलब्ध है.
- कोलकाता में आज पेट्रोल ₹113.51 प्रति लीटर के भाव पर बिक रहा है, वहीं डीजल का रेट ₹99.82 प्रति लीटर बना हुआ है.
- चेन्नई में आज पेट्रोल 9 पैसे महंगा होकर ₹107.87 प्रति लीटर हो गया है, जबकि डीजल भी 9 पैसे बढ़कर ₹99.65 प्रति लीटर पर पहुंच गया है.
- गुरुग्राम में आज पेट्रोल 22 पैसे बढ़कर ₹102.97 प्रति लीटर हो गया है, और डीजल भी 22 पैसे की बढ़ोतरी के साथ ₹95.64 प्रति लीटर के स्तर पर आ गया है.
- नोएडा में आज पेट्रोल 7 पैसे सस्ता होकर ₹101.89 प्रति लीटर पर आ गया है, वहीं डीजल भी 7 पैसे घटकर ₹95.37 प्रति लीटर पर बिक रहा है.
- बेंगलुरु में आज पेट्रोल के दाम 75 पैसे बढ़कर ₹111.68 प्रति लीटर पहुंच गए हैं, जबकि डीजल 76 पैसे महंगा होकर ₹99.56 प्रति लीटर हो गया है.
- लखनऊ में आज पेट्रोल 82 पैसे सस्ता होकर ₹101.86 प्रति लीटर पर आ गया है, और डीजल के दामों में भी 74 पैसे की राहत के साथ नया भाव ₹95.36 प्रति लीटर दर्ज किया गया है.
- पटना में आज पेट्रोल ₹1.30 महंगा होकर ₹114.67 प्रति लीटर पर पहुंच गया है, वहीं डीजल की कीमत में भी ₹1.25 की बढ़ोतरी के साथ नया रेट ₹100.61 प्रति लीटर हो गया है.
मई में चार बार बढ़े थे पेट्रोल-डीजल के दाम
इस साल मई में तेल कंपनियों ने चार बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की थी.
- 15 मई 2026: पेट्रोल ₹3 और डीजल ₹3.29 प्रति लीटर महंगा हुआ.
- 19 मई 2026: पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे महंगा हुआ.
- 23 मई 2026: पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे फिर बढ़ा.
- 25 मई 2026: पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा किया गया.
इसके बाद से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कई बार उतार-चढ़ाव आया, लेकिन भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें नहीं बढ़ाई गई. हालांकि, वैट (VAT) और स्थानीय टैक्स के कारण कुछ शहरों में रोजाना कुछ पैसे से लेकर एक रुपये तक का अंतर देखने को मिल सकता है.
कैसे तय होते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम?
देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें हर दिन सुबह 6 बजे अपडेट होती हैं. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत, डॉलर-रुपये की विनिमय दर, एक्साइज ड्यूटी, वैट और डीलर कमीशन जैसे कई फैक्टर्स के आधार पर तय की जाती है. यही वजह है कि अलग-अलग राज्यों और शहरों में तेल की कीमतों अलग-अलग होती हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं