विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में 6 साल की मासूम बच्ची की हत्या, आरोपी बोरी में ले जाता दिखा शव

बताया जा रहा है कि पुलिस अभी किसी भी एंगल को नहीं नकार रही है. रेप समेत सभी संभावित पहलुओं को लेकर जांच की जा रही है.

ग्रेटर नोएडा में 6 साल की मासूम बच्ची की हत्या, आरोपी बोरी में ले जाता दिखा शव
सीसीटीवी में कैद आरोपी
NDTV

ग्रेटर नोएडा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है जहां 6 साल की मासूम बच्ची की हत्या कर दी गई है. हल्दौनी गांव में बच्ची के लापता होने के बाद पुलिस ने शव बरामद किया है. बताा जा रहा है कि 28 अगस्त को बच्ची अपने घर से लापता हो गई थी.

परिजनों की शिकायत पर ईकोटेक-3 थाने में मामला दर्ज किया गया था. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बच्ची की तलाश के लिए 5 टीमों का गठन किया था. इसके बाद पुलिस ने इलाके के कई सीसीटीवी फुटेज खंगाले थे और वहीं से आरोपी की पहचान हो पाई. अभी के लिए पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है.

पुलिस ने बच्ची के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भी भेजा दिया है. वीडियोग्राफी के बीच इस पोस्टमार्टम को किया जा रहा है. वहीं FSL टीम और पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का विस्तृत निरीक्षण किया है. किस वजह से हत्या की गई, यह जानने की कोशिश है.

बताया जा रहा है कि पुलिस अभी किसी भी एंगल को नहीं नकार रही है. रेप समेत सभी संभावित पहलुओं को लेकर जांच की जा रही है. बड़ी बात यह है कि इस घटना का जो एक सीसीटीवी सामने आया है उसमें आरोपी एक बोरी में कुछ ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है. इस घटना के सामने आते ही पूरे इलाके में तनाव है, लोग सहमे हुए हैं.

इस घटना पर सेंट्रल नोएडा के डीसीपी शैलेंद्र सिंह का बयान भी आया है. उनका कहना है कि कई धाराओं में केस दर्ज किया गया था और पुलिस ने तत्काल ही कार्रवाई की थी. उनके मुताबिक लोकल पब्लिक ने भी काफई सहयोग किया था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Crime News, Noida News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com