विज्ञापन

लखनऊ में अवैध रूप से पाले जा रहे पशुओं को पकड़ने पहुंची नगर निगम की टीम पर हमला, पुल‍िसकर्मी समेत 4 घायल

पशुपालकों ने नगर न‍िगम की टीम पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया और सरकारी वाहनों पर पथराव शुरू कर दिया गया. हमले में नगर निगम के तीन कर्मी और बुद्धेश्वर चौकी प्रभारी विनय पटेल घायल हो गए. 

लखनऊ में अवैध रूप से पाले जा रहे पशुओं को पकड़ने पहुंची नगर निगम की टीम पर हमला, पुल‍िसकर्मी समेत 4 घायल
पुल‍िसकर्मी को जमीन पर ग‍िराकर गला दबाता पशुपालक.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में पशुओं को अवैध रूप से पाला जा रहा था. सूचना म‍िलने पर नगर निगम की कैटल कैचर टीम पशुओं को पकड़ने के ल‍िए मौके पर पहुंची, जहां पशुपालकों ने उनपर हमला कर दिया. लाठी-डंडों से हमला कर दिया और टीम और सरकारी वाहनों पर पथराव शुरू कर दिया गया. हमले में नगर निगम के तीन कर्मी और बुद्धेश्वर चौकी प्रभारी विनय पटेल घायल हो गए. 

मामला आदर्श विहार और जनता विहार कॉलोनी का है. रविवार को अवैध रूप से पाले जा रहे पशुओं को पकड़ने पहुंची नगर निगम की कैटल कैचर टीम पर पशुपालकों ने हमला कर दिया. टीम ने 18 भैंसों को पकड़कर वाहन में चढ़ाना शुरू किया तो कुछ जानवरों के मालिकों ने लाठी-डंडों से उनपर हमला कर दिया. इसके बाद टीम और सरकारी वाहनों पर पथराव शुरू कर दिया गया.

नगर न‍िगम के तीन कर्मी और बुद्धेश्वर चौकी प्रभारी घायल 

सुरक्षाकर्मियों को लोगों ने पकड़-पकड़कर पीटना शुरू कर दिया. हमले में नगर निगम के तीन कर्मी और बुद्धेश्वर चौकी प्रभारी विनय पटेल घायल हो गए. चौकी प्रभारी के सिर में गंभीर चोट आई है. पथराव में नगर निगम के चार सरकारी वाहनों के आगे के शीशे भी टूट गए. 

यह भी पढ़ें- लखनऊ में शिक्षकों की कमी को लेकर छात्राओं का प्रदर्शन, सीएम योगी को मौके पर बुलाने की मांग, लगा लंबा जाम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lucknow News, UP News, Uttar Pradesh News, Lucknow Municipal Corporation, Uttar Pradesh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com