विज्ञापन

कौन था लल्लन स‍िंह? 7 लोगों की हत्‍या में शामि‍ल... 1.25 लाख का इनामी, यूपी पुल‍िस ने क‍िया ढेर

लल्‍लन के खिलाफ हत्या, बैंक डकैती, कैश वैन लूट, हथियार लूट और पुलिसकर्मियों पर हमले समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज थे. वह सात लोगों की हत्या के मामलों में वांछित था.

कौन था लल्लन स‍िंह? 7 लोगों की हत्‍या में शामि‍ल... 1.25 लाख का इनामी, यूपी पुल‍िस ने क‍िया ढेर
एनकाउंटर में ढेर हुआ इनामी बदमाश लल्लन स‍िंह.

यूपी के सहारनपुर में एनकाउंटर में मारा गया  1.25 लाख रुपये का इनामी लल्लन सिंह बेहद शाति‍र अपराधी था. लल्‍लन स‍िंह बिहार के समस्तीपुर जिले का रहने वाला था. पुलिस रिकॉर्ड के मुताबि‍क, लल्‍लन के खिलाफ हत्या, बैंक डकैती, कैश वैन लूट, हथियार लूट और पुलिसकर्मियों पर हमले समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज थे. वह सात लोगों की हत्या के मामलों में वांछित था. मृतकों में दो पुलिस उप निरीक्षक, एक बैंक कैशियर और एक सुरक्षा गार्ड भी शामिल थे.

साल 2022 में वाराणसी में एक उप निरीक्षक को गोली मारकर उनकी सरकारी पिस्टल लूटने की सनसनीखेज घटना में भी लल्‍लन सिंह का नाम सामने आया था. चंदौली में हुई फायरिंग और लूट की घटनाओं में भी लल्‍लन शामि‍ल था. वह अपने भाइयों और गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर यूपी और ब‍िहार समेत कई राज्यों में आपराधिक वारदातों को अंजाम देता था.

यूपी के सहारनपुर में एनकाउंटर 

लल्‍लन स‍िंह यूपी के सहारनपुर में सरसावा-नकुड़ मार्ग पर हुई मुठभेड़ में मारा गया है. जानकारी के मुताबिक, एएसपी लाल प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम चेकिंग अभियान चला रही थी, तभी संदिग्ध बदमाशों से पुलिस का सामना हो गया. पुलिस ने बदमाशों को रोकने की कोशिश की तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी.

गोली लगने से लल्लन स‍िंह की मौत 

जवाबी कार्रवाई में बदमाश लल्लन सिंह को गोली लगी, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया. घायल हालत में लल्लन स‍िंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरसावा ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल सहारनपुर रेफर किया गया. यहां डॉक्‍टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

फरार बदमाश की तलाश में दब‍िश 

पुलिस के मुताबिक, लल्लन सिंह की गिरफ्तारी पर वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट द्वारा एक लाख रुपये, जबकि चंदौली पुलिस द्वारा 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं. 

यह भी पढ़ें- UP में एक और एनकाउंटर, सहारनपुर में 1.25 लाख का इनामी लल्लन सिंह ढेर, 7 हत्याओं समेत कई संगीन मामलों में था वांछित

लेखक के बारे में
img
Ashok kumar kashyap
Reporter
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Saharanpur News, UP News, UP Police Encounter, Uttar Pradesh News, Saharanpur Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com