विज्ञापन

OTT पर आते ही छा गई 'मिर्जापुर: द मूवी', प्राइम वीडियो पर बनी नंबर 1, गुड्डू भैया के बॉबलहेड्स भी बाजार में बिके

बॉक्स ऑफिस पर 'मिर्जापुर: द मूवी' ने धूम मचाने के बाद अब ओटीटी पर भी इसका जलवा बरकरार है. 30 अक्टूबर पर स्ट्रीम हुई फिल्म ने अभी तक प्राइम पर टॉप मूवीज में अपनी जगह बना रखी है.

OTT पर आते ही छा गई 'मिर्जापुर: द मूवी', प्राइम वीडियो पर बनी नंबर 1, गुड्डू भैया के बॉबलहेड्स भी बाजार में बिके
थिएटर और OTT के बाद अब बाजारों में छाए गुड्डू भैया
instagram
नई दिल्ली:

'मिर्जापुर: द मूवी' की डिजिटल रिलीज़ के बाद साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में अपनी जगह बनाने के साथ ही इसके पसंदीदा किरदारों की लोकप्रियता भी पर्दे से बाहर नए रूप में देखने को मिल रही है. 4 सितंबर को थिएटर मे रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा कलेक्शन किया था. वहीं फिल्म की बॉक्स ऑफिस में मिली सफलता के बाद फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज किया गया. फिल्म को 30 अक्टूबर को अमेजॉन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया गया है. स्ट्रीम से लेकर के अभी तक फिल्म ट्रेडिंग मे हैं और प्राइम वीडियो पर टॉप पर अपनी जगह बनाए हुए है. 

गुड्डू भैया के बिके बॉबलहेड्स

मिर्जापुर की सीरीज के साथ ही इसकी फिल्म को भी दर्शकों ने बेहद पसंद किया है. वहीं फिल्म के हर किरदार भी लोगों को काफी पसंद आए. इन्हीं किरदारों में से एक हैं अली फज़ल द्वारा निभाए गए गुड्डू पंडित, जिन्हें दर्शक प्यार से गुड्डू भैया के नाम से जानते हैं. यह किरदार ‘मिर्ज़ापुर' की दुनिया के सबसे यादगार किरदारों में से एक बन चुका है. अब उनकी लोकप्रियता का एक दिलचस्प अंदाज़ देखने को मिल रहा है, जहां गुड्डू भैया कलेक्टिबल्स की दुनिया में भी अपनी जगह बना रहे हैं.

ये भी पढ़ें: रामायण के इस सीन की शूटिंग के दौरान सबसे बड़ी मुसीबत बना था भारी भरकम कॉस्ट्यूम, एक्ट्रेस ने बोलीं- मैं और रणबीर दोनों मुश्किल में थे

हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो सामने आए हैं, जिनमें देश के अलग-अलग हिस्सों की दुकानों और सड़क किनारे लगे स्टॉल पर गुड्डू भैया के लुक वाले बॉबलहेड्स बिकते नज़र आ रहे हैं. इन वीडियो ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा है. गुड्डू भैया के छोटे-छोटे ये खिलौने उनके पसंदीदा किरदार को एक नए अंदाज़ में सामने ला रहे हैं. पर्दे पर दर्शकों का दिल जीतने वाले इस किरदार ने अब पॉप कल्चर में भी अपनी एक अलग पहचान बना ली है और उनकी झलक रोजमर्रा की जिंदगी और बाज़ारों में भी देखने को मिल रही है.

गु्ड्डू भैया का किरदार  

दुकानों में गुड्डू भैया के बॉबलहेड्स का बिकना इस बात का एक और सबूत है कि दर्शकों के बीच इस किरदार की लोकप्रियता आज भी बरकरार है. पिछले कई सालों में गुड्डू का अलग अंदाज़, उनके यादगार डायलॉग और पर्दे पर उनकी दमदार मौजूदगी ने उन्हें ‘मिर्ज़ापुर' की दुनिया का सबसे पहचाना जाने वाला चेहरा बना दिया है. फिल्म की सफलता के बाद एक बार फिर इस फ्रेंचाइजी को लेकर लोगों की दिलचस्पी बढ़ी है. ऐसे में यह देखना दिलचस्प है कि दर्शकों का यह प्यार मनोरंजन की दुनिया से बाहर भी अलग-अलग रूपों में सामने आ रहा है. पर्दे पर दर्शकों का पसंदीदा बनने से लेकर अब कलेक्टिबल्स के रूप में बाज़ार में नज़र आने तक, गुड्डू भैया का यह सफर दिखाता है कि कुछ किरदार अपनी कहानी से आगे बढ़कर लोगों की लोकप्रिय संस्कृति का हिस्सा बन जाते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mirzapur Movie, Mirzapur Ott Release, Ndtv Hindi, Hindi News, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com