विज्ञापन

मेरठ के मदरसे में CM योगी की मां के लिए सामूहिक दुआ, बच्चों और मौलवियों ने दी श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश के मेरठ के अब्दुल्लापुर गांव स्थित एक मदरसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां स्वर्गीय सावित्री देवी की आत्मा की शांति के लिए सामूहिक दुआ का आयोजन किया गया. भाजपा नेता हसीन यासीन, मदरसा संचालक, मौलवी और बच्चों ने मिलकर मगफिरत की दुआ मांगी.

मेरठ के मदरसे में CM योगी की मां के लिए सामूहिक दुआ,  बच्चों और मौलवियों ने दी श्रद्धांजलि
NDTV

उत्तर प्रदेश के मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के अब्दुल्लापुर गांव के एक मदरसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां स्वर्गीय सावित्री देवी की आत्मा की शांति के लिए सामूहिक दुआ की गई. भाजपा नेता हसीन यासीन ने मदरसा संचालक, हाफिज-ए-कुरान बच्चों और मौलवी के साथ दुआ मांगी. इस दौरान सभी ने हाथ उठाकर खुदा से सावित्री देवी की मगफिरत और आत्मा की शांति की दुआ की.

मदरसे के बच्चों ने सफेद कुर्ता-पायजामा और टोपी पहनकर स्वर्गीय सावित्री देवी की आत्मा की शांति के लिए दुआ की. इस दौरान मदरसे में एक बैनर भी लगाया गया, जिसमें हसीन यासीन की ओर से मुख्यमंत्री की माता को खिराजे-अकीदत यानी श्रद्धांजलि पेश किया गया.

मदरसे में इस मौके पर एक बैनर भी लगाया गया. उसमें सावित्री देवी की आत्मा की शांति के लिए हसीन यासीन की ओर से खिराजे अकीदत पेश करने की बात लिखी थी.

हसीन यासीन ने कहा कि सावित्री देवी सरल, धार्मिक और ममतामयी महिला थीं. उन्होंने कहा कि उनका निधन पूरे प्रदेश के लिए दुखद है. उनके मुताबिक, मदरसे में दुआ हिंदू-मुस्लिम एकता और गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल है.

यह भी पढ़ें: नेपाल के बिना हमारे धाम अधूरे हैं और राम भी अधूरे, बालेन शाह से पीएम मोदी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Meerut, Yogi Aditya Nath, Madrasa
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com