बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला है. मायावती ने एक्स पर किए एक पोस्ट में सपा को गिरगिट की तरह रंग बदलने वाली पार्टी बताई है. उन्होंने सर्वसमाज को समाजवादी पार्टी से सावधान रहने को कहा है. मायावती ने एक्स पर किए पोस्ट में लिखा- बहुजन समाज पार्टी 'सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय' की नीति और सिद्धान्त पर अमल करने वाली सर्वसमाज-हितैषी अम्बेडकरवादी पार्टी है. यूपी में चार बार रही सरकार भी इसी के आधार पर चलायी है. जबकि समाजवादी पार्टी अपनी संकीर्ण जातिवादी राजनीति और चुनावी स्वार्थ की खातिर जग जाहिर तौर पर गिरगिट की तरह ही रंग बदलती रहती है.
पीडीए में पी फॉर पंडित, यह सपा का छलावाः मायावती
मायावती ने आगे लिखा- इसी क्रम में सपा द्वारा प्रचारित इनका कथित 'PDA' अर्थात् (पिछड़ा, दलित, अक्लियत) में पहले 'P' से 'पिछड़े' प्रचारित करने के बाद अब, अपरकास्ट समाज में खासकर ब्राह्मण समाज को BSP से तेजी से जुड़ता हुआ देख व उसी के आधार पर ही पार्टी उम्मीदवार भी बनाए जाने से विचलित होकर, सपा ने अब 'P' से 'पंडित' कर दिया है, जो इनके राजनीतिक छल व छलावे का एक और जीता-जागता प्रमाण नहीं तो और क्या है?
1.जैसाकि सर्वविदित है कि बहुजन समाज पार्टी (बी.एस.पी.) 'सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय' की नीति व सिद्धान्त पर अमल करने वाली सर्वसमाज-हितैषी अम्बेडकरवादी पार्टी है और यूपी में चार बार रही सरकार भी इसी के आधार पर चलायी है, जबकि समाजवादी पार्टी (सपा) अपनी संकीर्ण जातिवादी राजनीति व…
— Mayawati (@Mayawati) August 8, 2026
सर्वसमाज को सपा से सावधान रहने की जरूरतः मायावती
मायावती ने आगे लिखा कि ऐसे राजनीतिक छल और छलावे कि राजनीति से किसी व्यक्ति विशेष का कुछ समय के लिए वक्ती तौर पर थोड़ा भला तो हो सकता है, किन्तु इससे उस सम्पूर्ण समाज का भला कभी नहीं हो सकता है. इसलिए सर्वसमाज के लोगों को ऐसी छलावापूर्ण समाजवादी पार्टी (सपा) व उसकी ऐसी संकीर्ण जातिवादी राजनीति से जरूर सावधान रहना चाहिए, यह समय की मांग और सर्वसमाज के हित में भी है.
यह भी पढ़ें - पीडीए में P का मतलब तो पंडित... यूपी में दिखा अखिलेश का ब्राह्मण प्रेम, लखनऊ में जनेश्वर मिश्र की जयंती में जुटे सपाई
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं