विज्ञापन

उमाशंकर सिंह को हर साल राखी बांधती थीं मायावती, न‍िधन पर छलका दर्द, कहा- भाई तो बहुत बने पर उन्‍हें छोड़कर सबने धोखा दिया

मायावती ने कहा, ''वे हमारी पार्टी के सच्चे समर्पित नेता थे. लंबी बीमारी के बाद कल उनके निधन की खबर सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ. दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके पूरे परिवार और सभी रिश्तेदारों के साथ हैं.''  

उमाशंकर सिंह को हर साल राखी बांधती थीं मायावती, न‍िधन पर छलका दर्द, कहा- भाई तो बहुत बने पर उन्‍हें छोड़कर सबने धोखा दिया
उमाशंकर स‍िंह के न‍िधन पर भावुक हुईं मायावती.

बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के न‍िधन पर बसपा प्रमुख मायावती भावुक हो गईं. मायावती ने उमा शंकर सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए कहा क‍ि उन्‍होंने पूरी ईमानदारी, समर्पण और निष्ठा के साथ पार्टी की सेवा की. बीएसपी में रहते हुए वे न केवल अपने चुनाव क्षेत्र, बल्कि पूरे समाज के प्रति भी समर्पित रहे. मायावती ने कहा, ''वे हमारी पार्टी के सच्चे समर्पित नेता थे. लंबी बीमारी के बाद कल उनके निधन की खबर सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ. दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके पूरे परिवार और सभी रिश्तेदारों के साथ हैं. 

मायावती ने कहा क‍ि भले ही उमा शंकर अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके परिवार से कहना चाहूंगी कि उमा शंकर सिंह ने जीवन भर ईमानदारी की मिसाल पेश की. सरकारें बदलीं, राजनीतिक उतार-चढ़ाव आए, लेकिन उन्होंने कभी पार्टी के साथ विश्वासघात नहीं किया. सच्चे अर्थों में, वे मुझे अपनी सगी बहन मानते थे."

बसपा को बड़ा राजनीतिक झटका

बीएसपी के इकलौते विधायक बलिया जिले की रसड़ा विधानसभा सीट से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का 5 अगस्त को निधन हो गया. वे लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे और दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली. उनके निधन से बसपा को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है, क्योंकि वे उत्तर प्रदेश विधानसभा में पार्टी के एकमात्र विधायक थे. 

बल‍िया के खनवर में हुआ था जन्‍म

उमाशंकर स‍िंह का जन्‍म बल‍िया ज‍िले के खनवर में 2 जनवरी 1971 को पूर्व सैनिक रह चुके घुरहू राम के घर हुआ था. उमाशंकर सिंह ने सतीश चन्द्र डिग्री कॉलेज में छात्र संघ के चुनाव के बाद ठेकेदारी का काम शुरू किया. बलिया और आजमगढ़ में सड़क निर्माण का काम करने के बाद उमाशंकर सोनभद्र में आये और ग्रामीण अभियंत्रण विभाग में सड़क निर्माण का ठेका मिलने के बाद उमाशंकर ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. 

यह भी पढ़ें- BSP के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, मायावती-अखिलेश समेत कई नेताओं ने जताया दुख

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mayawati, Uma Shankar Singh, BSP, Ballia News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com