विज्ञापन

Meta के एक अलर्ट से स्टूडेंट की बची जान, 11 मिनट में पहुंच गई पुलिस, सोशल मीडिया पर डाला था सुसाइड नोट

Meta Alert: आगरा की जेतपुर थाना पुलिस ने एक छात्र की जान बचा ली है. युवक ब्रेकअप होने से परेशान था और सुसाइड करने का प्रयास कर रहा था.

Meta के एक अलर्ट से स्टूडेंट की बची जान, 11 मिनट में पहुंच गई पुलिस, सोशल मीडिया पर डाला था सुसाइड नोट
(फाइल फोटो)

Meta Alert Saved Student Life: उत्तर प्रदेश के आगरा से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमे पुलिस की तत्परता की जमकर तारीफ हो रही है. आगरा पुलिस की तत्परता से एक छात्र की जान बच गई. छात्र घर के अंदर आत्महत्या करने का प्रयास कर रहा था, जिससे परिवार अंजान था. जब पुलिस पहुंची और छात्र के पास से कीटनाशक और रस्सी को अपने कब्जे में लिया, तब जाकर परिवार को पता चला कि छात्र आत्महत्या करना करना चाह रहा था. दरअसल, 17 वर्षीय छात्र ने सोशल मीडिया पर सुसाइड नोट पोस्ट किया, जिसके बाद डीजीपी मुख्यालय को मेटा ने अलर्ट भेजा और महज 11 मिनट में पुलिस पहुंच गई और छात्र की जान बच गई. परिवार ने पुलिस की तत्परता की तारीफ करते हुए धन्यवाद दिया है.

फेसबुक फ्रेंड से हुआ था ब्रेकअप 

आगरा में थाना जेतपुर क्षेत्र में पुलिस ने एक छात्र की जान बचा ली. दरअसल 17 वर्षीय छात्र की फेसबुक पर एक युवती से मुलाकात हुई. छात्र और युवती के बीच फेसबुक पर ही प्यार हुआ और फिर एक दिन युवती से छात्र का ब्रेकअप हो गया. फेसबुक पर युवती से ब्रेकअप होने के बाद छात्र डिप्रेशन में चला गया... छात्र तनाव में रहने लगा और फिर आत्मघाती कदम उठाने का प्रयास किया.

सोशल मीडिया पर सुसाइड नोट डाला

छात्र ने इंस्टाग्राम पर एक सुसाइट नोट पोस्ट किया, जिसमें आत्महत्या करने की बात कही... इंस्टाग्राम की पोस्ट पर मेटा ने डीजीपी मुख्यालय को अलर्ट भेजा, जिसके बाद डीजीपी मुख्यालय से आगरा पुलिस मीडिया सेल को अलर्ट भेजा गया और महज 11 मिनट के अंदर ही पुलिस छात्र तक पहुंच गई. छात्र के पास कीटनाशक और रस्सी रखी हुई थी. पुलिस कीटनाशक और रस्सी को अपने कब्जे में ले लिया. बता दें कि इस पुलिस घटना से छात्र का परिवार अंजान था. जब परिवार को पूरी बात पुलिस ने बताई, तो परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गया. 

आत्महत्या करने चला था छात्र

छात्र के परिवार ने पुलिस की तत्परता की जमकर तारीफ की और धन्यवाद दिया है. पुलिस ने छात्र की काउंसलिंग की है... छात्र ने भविष्य में ऐसा न करने का आश्वासन दिया है.

एसीपी सुकन्या शर्मा ने बताया कि इंस्टाग्राम पर की गई पोस्ट का अलर्ट मेटा ने डीजीपी मुख्यालय को भेजा... उसके बाद आगरा पुलिस मीडिया सेल को अलर्ट मिला और 11 मिनट में जेतपुर थाना पुलिस पहुंच गई, जिससे छात्र की जान बच गई.  छात्र की काउंसलिंग की गई है. परिवार ने पुलिस को धन्यवाद दिया है.

(आगरा से लक्ष्मी कांत की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: UP News: पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद, भाई को झूठे मुकदमे में फंसाने के लिए युवक ने खुद को मारी गोली

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com