विज्ञापन
This Article is From Oct 28, 2018

बीमार पत्नी ने करवा चौथ का व्रत रखने से किया मना तो पति ने लगा ली फांसी, दो साल पहले ही हुई थी शादी

उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में शनिवार को करवा चौथ के दिन एक गांव में बीमार पत्नी ने व्रत रखने में लाचारी जताई तो पति ने फांसी लगाकर जान दे दी.

बीमार पत्नी ने करवा चौथ का व्रत रखने से किया मना तो पति ने लगा ली फांसी, दो साल पहले ही हुई थी शादी
प्रतिकात्मक चित्र
मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में शनिवार को करवा चौथ के दिन एक गांव में बीमार पत्नी ने व्रत रखने में लाचारी जताई तो पति ने फांसी लगाकर जान दे दी. पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया. पुलिस के अनुसार वृन्दावन कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत जैंत पुलिस चैकी के गांव मघेरा निवासी पेशे से टेलर दीना उर्फ दिनेश (19) ने केवल इसी बात पर सीलिंग फैन में रस्सी बांधकर फांसी लगा ली क्योंकि उसकी बीमार पत्नी ने करवा चौथ का व्रत रखने में असमर्थता जताई थी. किसी वजह से घर से बाहर गई पत्नी जब लौटी तो उसे पति का शव पंखे में लटका मिला. उन दोनों की एक वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी. पुलिस ने खुदकुशी का मामला मानते हुए कोई शिकायत न मिलने तक कार्रवाई से इंकार किया है. 


उत्तर प्रदेश : देवर से अवैध संबंधों में रुकावट बन रहे बेटे की मां ने की हत्या, सरकार से मुआवजे की भी चाह में थी महिला  

आपको बता दें कि पिछले दिनों ही मथुरा में एक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया था. यहां दहेज के लिए ससुरालियों द्वारा किए जाने वाले उत्पीड़न एवं रोज-रोज के तानों से तंग युवती ने फांसी लगा ली थी, जबकि उसका पति उसे आत्महत्या करने से रोकने के बजाय लाइव वीडियो बनाता रहा. पुलिस के अनुसार यह घटना थाना हाईवे क्षेत्र की बुद्ध विहार कॉलोनी में गुरुवार को घटी थी. इसकी जानकारी मिलते ही इलाका पुलिस व युवती के परिजन उसी रात उसके घर पहुंच गए थे. पुलिस ने ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न एवं गैर-इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसके पति राजकपूर व सास विमला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. (इनपुट-भाषा से भी)

पत्नी कर रही थी आत्महत्या और पति बना रहा था वीडियो, मौत के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो...  

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Karva Chauth, Mathura, Mathura District, Sucide, Uttar Pradesh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com