विज्ञापन

हापुड़ के केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग, आसपास के जिलों से फायर ब्रिगेड की बुलाई गाड़ियां

क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक VDH केमिकल फैक्ट्री के गोदाम में भीषण आग लग गई. आग इतनी विकराल है कि कई किलोमीटर दूर से धुएं का गुबार और आग की ऊंची-ऊंची लपटें दिखाई दे रही हैं.

गोदाम में आग लगने के बाध उठता धुआं.

उत्तर प्रदेश में हापुड़ जिले के केमिकल गोदाम में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि पास के जिले से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बुलाना पड़ा है. भीषण आग की वजह से गोदाम में तेज धमाकों की आवास सुनाई दे रही है और आग की लपटें काफी ऊंची उठ गईं. इस दौरान आसमान में उड़ रहा धुएं का गुबार काफी दूर से देखा जा रहा था.

धौलाना तहसील के यूपीएसआईडीसी औद्योगिक क्षेत्र में स्थित वीएचडी केमिकल फैक्ट्री के गोदाम में आग लगी है, जहां केमिकल ड्रमों में आग से लगातार धमाकों की आवाज आ रही है. आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की आधा दर्जन से अधिक गाड़ियां मौके पर जुटी हैं. में स्थित गोदाम में आग लगी है.

आग बुझाते दमकलकर्मी.

केमिकल की वजह से आग बुझाना मुश्किल हो रहा

आग की लपटें इतनी तेज हैं कि कई मीटर ऊपर उठती दिख रही हैं. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की आधा दर्जन से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है, लेकिन केमिकल की वजह से काम में मुश्किल हो रही है.

हालात को देखते हुए हापुड़ और गाजियाबाद से भी अतिरिक्त फायर टेंडर और दमकल कर्मियों को मौके पर बुलाया गया है. वहीं, पुलिस और प्रशासन की टीमों ने एहतियात के तौर पर फैक्ट्री के आसपास के इलाके को खाली कराना शुरू कर दिया है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके. आग लगने के कारणों को पता नहीं चला है और न ही नुकसान को लेकर कोई अंदाजा है. मौके पर पुलिस भी मौजूद है.

दमकल विभाग ने क्या बताया

सीएफओ (हापुड़) अजय शर्मा ने बताया कि "फायर स्टेशन को सूचना प्राप्त हुई थी कि धौलाना रोड स्थित वीडीएस केमिकल इंडस्ट्री के गोदाम में आग लग गई है. सूचना मिलते ही फायर स्टेशन धौलाना से तीन दमकल गाड़ियां तत्काल मौके के लिए रवाना की गईं. आग की गंभीरता को देखते हुए फायर स्टेशन हापुड़ से भी तीन गाड़ियां भेजी गईं, साथ ही गाजियाबाद और नोएडा से अतिरिक्त दमकल वाहनों की मदद मांगी गई. हमारी टीमें लगातार आग बुझाने के अभियान में जुटी हैं. फिलहाल आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है और स्थिति नियंत्रण में है. उम्मीद है कि जल्द ही आग को पूरी तरह बुझा लिया जाएगा."

ये भी पढ़ें- गंगा एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, चार लोगों की मौत; खड़े ट्रक में घुसी कार के उड़े परखच्चे  

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hapur Fire, Hapur News, UP News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com