विज्ञापन

उमर अब्दुल्ला और पायल के बीच तलाक पर समझौता , सुप्रीम कोर्ट ने कहा, सही कदम, 15 साल से अलग रह रहे थे दोनों

पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने दोनो पक्षों को एकसाथ बैठकर मुद्दों पर गंभीरता से विचार करने को कहा था. साथ ही कहा था कि हम उम्मीद करते हैं कि दोनो पक्ष गंभीरता दिखाएगा और मामला सुलझ जाएगा.

उमर अब्दुल्ला और पायल के बीच तलाक पर समझौता , सुप्रीम कोर्ट ने कहा, सही कदम, 15 साल से अलग रह रहे थे दोनों
उमर अब्दुल्ला और उनकी पत्नी पायल के बीच तलाक को लेकर आपसी सहमति.
  • जम्मू कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला और उनकी पत्नी पायल के बीच तलाक पर आपसी सहमति बन गई है
  • सुप्रीम कोर्ट में उमर अब्दुल्ला के वकील ने कहा कि दोनों तलाक पर सहमत हो गए हैं
  • अदालत ने दोनों पक्षों को गंभीरता से मुद्दे सुलझाने को कहा था और समझौते को सकारात्मक पहल बताया
नई दिल्ली:

जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और उनकी पत्नी पायल के बीच तलाक को लेकर आपसी सहमति बन गई है. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में ये बात कही. इस पर अदालत ने कहा कि इन्हीं शर्तों पर मामले का निस्तारण होगा.सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान उमर अब्दुल्ला की ओर से पेश वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने अदालत को बताया कि पति-पत्नी के बीच सभी विवाद आपसी सहमति से सुलझ गए हैं.

उमर और पायल के बीच तलाक पर आपसी सहमति

उन्होंने कहा कि दोनों ने अपने-अपने रास्ते चुनने का फैसला कर लिया है और अब अदालत तलाक की डिक्री प्रदान कर सकती है. साथ ही, दोनों पक्षों की ओर से लंबित अन्य सभी मामलों को भी वापस ले लिया जाएगा. इस पर अदालत ने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि यह एक सकारात्मक पहल है. बेंच ने कहा कि वह दोनों पक्षों के बीच हुए समझौते को रिकॉर्ड पर लेते हुए इन्हीं शर्तों के अनुसार मामले का निस्तारण करेगी.

पायल पर 300 करोड़ की एलिमनी मांगने का आरोप

सुप्रीम कोर्ट ने पिछली सुनवाई में कोर्ट ने दोनों पक्षों को एकसाथ बैठकर मुद्दों पर गंभीरता से विचार करने को कहा था. अदालत ने कहा था कि हम उम्मीद करते हैं कि दोनों पक्ष गंभीरता दिखाएंगे और मामला सुलझ जाएगा. सुनवाई के दौरान उमर अब्दुल्ला के वकील कपिल सिब्बल ने आरोप लगाया था कि पायल तलाक नहीं देना चाहतीं और 300 करोड़ की एलिमनी की मांग कर रही हैं, जबकि दोनों 15 सालों से अलग रह रहे हैं.

2009 से उमर से अलग रह रहीं हैं पायल

बता दें कि उमर अब्दुल्ला ने पायल नाथ से सितंबर 1994 में शादी की थी. पायल आर्मी मेजर जनरल रामनाथ की बेटी हैं. उनके पिता मूल रूप से लाहौर के रहने वाले हैं. देश के विभाजन के बाद उनका परिवार लाहौर से भारत आ गया था. उमर और पायल ने लव मैरिज की थी. लेकिन शादी के 15 सालों बाद साल 2009 में उनके रिश्ते में दरार आ गई. जिसके बाद पायल उमर से अलग रहने लगीं.

ये भी पढ़ें-कश्मीर में 2,000 से ज्यादा संदिग्ध हिरासत में, घरों पर कार्रवाई के बीच उमर अब्दुल्ला बोले- हालात और बिगड़ेंगे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Omar Abdullah Payal Divorce Petition, Omar Abdulla, Supreme Court, Kapil Sibal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com