विज्ञापन

लखनऊ यूनिवर्सिटी में बंद थी मस्जिद, हिंदू छात्रों ने ढाल बन करवाई नमाज, अब पुलिस तैनात

विवाद की वजह लखनऊ यूनिवर्सिटी में मौजूद एक इमारत में मस्जिद को लेकर थी. लखनऊ यूनिवर्सिटी परिसर की लाल बारादरी के रेनोवेशन का काम चल रहा है. एक बोर्ड भी लगा है. यहां मुस्लिम छात्रों को नमाज अदा करने से रोका गया

लखनऊ यूनिवर्सिटी में बंद थी मस्जिद, हिंदू छात्रों ने ढाल बन करवाई नमाज, अब पुलिस तैनात
  • लखनऊ यूनिवर्सिटी के मस्जिद में नमाज पढ़ने से रोकने पर हिंदू छात्रों ने विरोध जताया, मुस्लिम छात्रों की मदद की
  • मस्जिद परिसर में ताला लगाकर नमाज अदा करने से रोका गया, जिससे छात्रों में विवाद उत्पन्न हुआ
  • हिंदू छात्रों ने बैरिकेटिंग तोड़ कर मुस्लिम छात्रों को नमाज अदा करने में सहयोग प्रदान किया
लखनऊ:

लखनऊ में एक मस्जिद के बाहर साम्प्रदायिक सौहार्द की मिसाल देखने को मिली. लखनऊ यूनिवर्सिटी में मौजूद मस्जिद में नमाज पढ़ने से रोकने पर हिंदू छात्र नाराज हो गए. उन्होंने न सिर्फ मुसलमानों को नमाज अदा करने में मदद की बल्कि चेन बनाकर ऐक्शन का विरोध भी किया. हिंदू छात्रों का कहना है कि साम्प्रदायिक माहौल नहीं चलेगा. इसके बाद परिसर के अंदर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है. 

विवाद की वजह लखनऊ यूनिवर्सिटी में मौजूद एक इमारत में मस्जिद को लेकर थी. लखनऊ यूनिवर्सिटी परिसर की लाल बारादरी के रेनोवेशन का काम चल रहा है. वहां एक बोर्ड भी लगाया गया है, लेकिन परंपरा के अनुसार मुस्लिम समाज के लोग जब यहां नमाज अदा करने पहुंचे, उससे पहले ही ताला जड़ बैरिकेडिंग लगा दी गई. आरोप है कि इसके बाद छात्रों को नमाज पढ़ने से भी रोका गया.

मामला बढ़ता देख हिन्दू छात्रों ने एकजुटता दिखाते हुए बैरिकेडिंग गिरा दी, तब जाकर मुस्लिम छात्रों ने शांति से नमाज अदा की. साम्प्रदायिक सौहार्द की मिशाल पेश करते हुए हिंदू छात्रों ने चेन बनाकर मुस्लिम छात्रों को नमाज पढ़ने में मदद की. छात्रों ने साफ कहा कि परिसर में साम्प्रदायिक माहौल नहीं चलेगा. मामले के बाद मौके पर भारी फोर्स तैनात है और छात्रों का कहना है कि वो सभी परिसर में शांति चाहते हैं.  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lucknow News, UP News, Lucknow University
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com