विज्ञापन

तड़के साढ़े 4 बजे का वक्त, हाथ में राइफल... लखनऊ मानवेंद्र हत्याकांड में उस दिन क्या हुआ? डीसीपी ने बताया

लखनऊ में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के दबाव से परेशान बेटे ने लाइसेंसी राइफल से पिता की हत्या कर दी. साक्ष्य मिटाने के लिए आरोपी ने शव के टुकड़े कर अलग-अलग स्थानों पर फेंके और धड़ को घर के अंदर एक डब्बे में छिपा दिया.

तड़के साढ़े 4 बजे का वक्त, हाथ में राइफल... लखनऊ मानवेंद्र हत्याकांड में उस दिन क्या हुआ? डीसीपी ने बताया
  • लखनऊ में बेटे ने अपने पिता की प्रतियोगी परीक्षा के दबाव के कारण नृशंस हत्या की
  • हत्या के बाद आरोपी ने शव के हाथ-पैर काटकर अलग-अलग जगह फेंक दिए और धड़ को नीले ड्रम में छिपाया
  • पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल राइफल और आरी-चाकू बरामद किए
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लखनऊ:

यूपी की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में हुए सनसनीखेज मानवेंद्र मर्डर के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. डीसीपी विक्रांत वीर ने बताया कि बेटे अक्षत ने अपने ही पिता की नृशंस हत्या कर दी और सबूत छिपाने के लिए शरीर के कई टुकड़े कर दिए. पिता बेटे के बीच पढ़ाई और करियर को लेकर दवाब बनाते थे. इससे परेशान होकर बेटे ने ये खौफनाक कदम उठाया. उसने शव के कुछ बाहर फेंक दिए और धड़ को ग्राउंड फ्लोर में नीले रंग के डब्बे में छिपा दिया.पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में इस्तेमाल हथियार व शव के टुकड़े बरामद कर लिए हैं.

आखिर बेटे ने क्यों ली पिता की जान?

डीसीपी के मुताबिक, हत्या की मुख्य वजह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी का दबाव थी. आरोपी अक्षत ने पूछताछ में कबूल किया कि उसके पिता मानवेंद्र उस पर पढ़ाई और करियर को लेकर लगातार दबाव बना रहे थे. इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर अनबन रहती थी. पुलिस ने बताया कि 20 फरवरी की सुबह करीब 4:30 बजे पिता-पुत्र के बीच बहस हुई. बहस के दौरान बेटे ने घर में रखी राइफल से पिता के सिर पर गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

सबूत मिटाने के लिए रची खौफनाक साजिश

हत्या के बाद आरोपी ने जुर्म छिपाने के लिए पिता के शव के साथ बर्बरता की. आरोपी बेटे ने बाजार से आरी और चाकू खरीदा और शव के हाथ-पैर काट दिए. कटे हुए हाथ और पैर नादरगंज इलाके में फेंके गए थे, जिन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया है. वहीं शव का धड़ घर के ग्राउंड फ्लोर पर एक नीले रंग के डब्बे में बंद करके छिपाया गया था.पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल राइफल और शव काटने के औजार भी बरामद कर लिए हैं.

गुमशुदगी की रिपोर्ट से पुलिस को भटकाया

डीजीपी ने बताया कि शातिर बेटे ने खुद ही पिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी ताकि पुलिस को गुमराह किया जा सके. वह लगातार पुलिस को गुमराह कर रहा था. हालांकि, कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपना जुल्म कबूल कर लिया.

डीसीपी विक्रांत वीर ने बताया कि घर में मौजूद मृतक की बेटी फिलहाल गहरे सदमे में है. उन्होंने कहा, 'बहन अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है. उससे आगे पूछताछ की जाएगी ताकि यह स्पष्ट हो सके कि क्या उसे इस घटना की जानकारी थी या नहीं.'

यह भी पढ़ें: लखनऊ में पिता की हत्या के बाद छोटे-छोटे टुकड़ों में क्यों काटा? बेटे अक्षत ने बताई वजह

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com