उद्योगपति आनंद महिन्द्रा (फाइल फोटो)
लखनऊ:
उत्तर प्रदेश इन्वेस्टर्स समिट—2018 में आए उद्योगपति आनंद महिन्द्रा को नवाबी शहर लखनऊ के लजीज खाने का स्वाद इतना भाया कि वह इसकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार रात अपने सरकारी आवास पर उद्योग जगत से जुड़े प्रतिनिधियों और अन्य मेहमानों को रात्रिभोज पर आमंत्रित किया था. इसके बाद उद्योगपति आनंद महिन्द्रा ने एक ट्वीट में कहा, ‘रात्रिभोज में परोसे गए अद्भुत व्यंजन वाकई स्वादिष्ट, मुख्य रूप से इसलिए क्योंकि मैंने घर जैसा खाना खाया. यह बेहद खास था, क्योंकि लखनऊ मेरी दिवगंत मां का गृहनगर था.'
यह भी पढे़ें : योगी सरकार के बजट में धार्मिक पर्यटन पर सबसे ज्यादा जोर, काशी की देव दीपावली पर खर्च होंगे 10 करोड़ रुपये
उप्र में पहला ‘इन्वेस्टर्स समिट’ शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री आवास के रात्रिभोज में राज्यपाल राम नाईक, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और सुरेश प्रभु भी शामिल हुए थे. दो दिन की ‘उत्तर प्रदेश इन्वेस्टर्स समिट-2018’ में आए मेहमानों के लिए राज्य सरकार ने अवधी खाने के साथ पूर्वांचल के बाटी चोखे का भी इंतजाम किया है.
VIDEO : यूपी के डीजी ने ली राम मंदिर बनाने की शपथ, बवाल होने पर दी सफाई
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Yogi Adityanath