- लखनऊ में अक्षत ने अपने पिता की नृशंस हत्या की और शव के टुकड़े कर दिए थे
- हत्या के बाद भी रिहायशी इलाके में गोली की आवाज सुनाई नहीं दी, जिससे कई सवाल खड़े हो गए
- पिता-पुत्र विवाद के पीछे किसी तीसरे व्यक्ति की संलिप्तता की संभावना और बहन की चुप्पी भी सवालों के घेरे में है
मुझ को छांव में रखा और ख़ुद भी वो जलता रहा...मैं ने देखा इक फ़रिश्ता बाप की परछाईं में... पिता ऐसा ही होता है.. वह भले खुद के ऐशो-आराम को मार दे पर बेटे के लिए वह कोई कमी नहीं छोड़ता. पिता वो है जो आप पर आई एक आंच के लिए दुनिया से भिड़ जाएगा,लेकिन लखनऊ के अक्षत के लिए इन लाइनों, पिता के वजूद का कोई जैसे मतलब ही नहीं है. उसपर तो सिर्फ एक धुन सवार थी और वह थी पिता को अपनी जिंदगी से सदा के लिए हटा देना. इसके लिए उसने अपने पिता की ऐसी दरिंदगी से हत्या की जिसे कोई सोच भी नहीं सकता. पिता के शव के कई टुकड़े किए, मर्डर के बाद ऐसे आया जैसे कुछ हुआ ही न हो. अब पुलिस गिरफ्त में भले उसकी हवाइयां उड़ी हुई हों लेकिन पिता पर इतनी क्रूर और नफरत भरा प्रहार..सुन मानवता शर्मसार हो जाए. इससे इतर लखनऊ के इस मर्डर की कहानी में कई सवाल भी हैं जो सीधा जवाब चाह रहे हैं, जैसे इस हत्याकांड में कोई तीसरा भी है, बहन सब जानते हुए भी चुप क्यों है? आइए आपको बताते हैं इस हत्याकांड से जुड़े 5 सवाल जो सबको परेशान कर रहे--
ये पांच सवाल जो दिमाग घुमा रहे
➤पिता का सिर कहां गायब हो गया?
➤राइफल से गोली तो चली लेकिन रिहायशी इलाके में किसी को आवाज क्यों नहीं आई?
➤पिता-पुत्र विवाद के पीछे क्या कोई तीसरा भी था जिसे पहले से पता था कि ऐसा कुछ हो सकता है?
➤कैसे एक भारी भरकम खून से लथपथ डेड बॉडी को अक्षत बिना किसी के मदद से तीसरे फ्लोर से ग्राउंड फ्लोर पर ले आया?
➤बहन सब देखकर भी अब तक चुप क्यों है?
रूह कंपा देने वाली मौत देने वाला बेटा
आरोपी बेटा अक्षत शुरू में ही बिगड़ता जा रहा था. मां की बचपन में मौत के बाद वह बेहद अड़ियल, जिद्दी और बागी स्वभाव का हो गया था. करीब 4 साल पहले भी अक्षत ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए एक चिट्ठी छोड़ी थी और घर से भाग गया था. पढ़ाई लिखाई से दूरी बनाकर रखता था, पिता इससे उलट बेटे को मेडिकल की पढ़ाई कर बिजनेस संभालने कहते थे. पिता को क्या पता था कि बेटे के अंदर इतनी नफरत भरी है कि वह पिता को रास्ते से हटाने की प्लानिंग कर रहा है. सबसे हैरानी की बात तो बहन के रवैये पर है. उसने अपने सामने भाई को पिता का कत्ल करते देखा पर एक शब्द नहीं बोला. इसपर भी सवाल है. लखनऊ केस में भी नीले ड्रम की एंट्री हुई है क्योंकि बेटे ने ठीक वैसे ही कांड किया है जैसे मेरठ की मुस्कान ने अपने पति को ठिकाने लगाने के लिए किया था.
यह भी पढ़ें- मौका मिलता तो अकेले ही... पुलिस के सामने रो पड़ा लखनऊ में पिता की हत्या करने वाला बेटा, चौंकाने वाले खुलासे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं