विज्ञापन

लखनऊ: ससुर ने बेटियों संग मिलकर लोहे की रॉड-डंडों से की दामाद की हत्या, सामने आई मर्डर के पीछे की कहानी

मृतक की पहचान 30 वर्षीय विष्णु यादव के रूप में हुई है, जो मूल रूप से प्रतापगढ़ का निवासी था. जानकारी के मुताबिक, विष्णु ने चार साल पहले आशियाना निवासी तीर्थ नाथ की बेटी से प्रेम विवाह किया था.

लखनऊ: ससुर ने बेटियों संग मिलकर लोहे की रॉड-डंडों से की दामाद की हत्या, सामने आई मर्डर के पीछे की कहानी
Lucknow murder news
  • लखनऊ में दामाद विष्णु यादव को ससुराल वालों ने लोहे की रॉड और डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई
  • विष्णु यादव ने चार साल पहले तीर्थ नाथ की बेटी से प्रेम विवाह किया था, लेकिन उनके रिश्तों में विवाद चल रहा था
  • ससुर तीर्थ नाथ ने विष्णु को बातचीत के लिए बुलाया, जहां परिवार के सदस्यों ने मिलकर उस पर हमला किया

लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक दामाद को उसके ही ससुराल वालों ने लोहे की रॉड और डंडों से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी. बीते दिनों इसी इलाके का मानवेंद्र सिंह हत्याकांड भी चर्चित रहा था, जिसमें एक बेटे ने पिता की हत्या की थी. मृतक की पहचान 30 वर्षीय विष्णु यादव के रूप में हुई है, जो मूल रूप से प्रतापगढ़ का निवासी था. जानकारी के मुताबिक, विष्णु ने चार साल पहले आशियाना निवासी तीर्थ नाथ की बेटी से प्रेम विवाह किया था. हालांकि, शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के रिश्तों में खटास आ गई थी और अक्सर विवाद होने लगा था.

साजिश के तहत घर बुलाया, फिर उतारा मौत के घाट

पुलिस के अनुसार, मंगलवार को ससुर तीर्थ नाथ ने विष्णु यादव को बातचीत के लिए अपने आवास पर बुलाया था. घर पहुंचने पर विष्णु और ससुराल वालों के बीच कहासुनी शुरू हो गई. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि ससुर तीर्थ नाथ, पत्नी और सालियों ने मिलकर दामाद विष्णु पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया. सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण विष्णु ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. चीख-पुकार सुनकर जब तक पड़ोसी पहुंचते, सभी आरोपी फरार हो चुके थे.

ये भी पढ़ें: लखनऊ में पिता की हत्या के बाद छोटे-छोटे टुकड़ों में क्यों काटा? बेटे अक्षत ने बताई वजह

पुलिस की कार्रवाई और जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं. संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है. मृतक के परिजनों की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस के मुताबिक, "ससुराल वालों ने विष्णु को घर बुलाकर उस पर जानलेवा हमला किया. आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें सलाखों के पीछे भेजा जाएगा."

लेखक के बारे में
img
Vivek Shahi
लखनऊ में स्ट्रिंगर
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lucknow Murder News, Ashiyana Murder Case, Son-in-law Killed By In-laws, Love Marriage Murder In Lucknow, Lucknow Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com