कौशांबी जिले के कोखराज थाना अंतर्गत टोल प्लाज़ा के डिवाइडर से टकरा कर एलपीजी गैस टैंकर में भीषण आग लग गई. हादसा इतना भयावह था कि पूरा केबिन जल गया। हादसे में चालक की दर्दनाक मौत हो गई. केबिन से उसका शव निकाला गया. वहीं, आग से गंभीर रूप से झुलसे दो लोगों को प्रयागराज रेफर कर दिया गया है.
हादसे से जुड़ी एक रोंगटे खड़े कर देने वाली तस्वीर सामने आई है, जिसमें आग की लपटों के बीच जान बचा कर एक घायल बाहर निकलता दिखाई दे रहा है. गनीमत रही कि सुबह के वक्त हाइवे पर वाहनों की आवाजाही कम थी, नहीं तो हादसा और भी भयावह हो सकता था. हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य तेजी से शुरू किया गया. वहीं, अब बिना शुल्क वाहनों को टोल प्लाजा से निकाला जा रहा है, ताकि जाम जैसी समस्या से बचा जा सके.
कौशांबी में युवक ने खुद को मारी गोली: कैंसर की बीमारी से था पीड़ित, जांच में जुटी पुलिस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं