विज्ञापन

कौशांबी में युवक ने खुद को मारी गोली: कैंसर की बीमारी से था पीड़ित, जांच में जुटी पुलिस

कौशांबी में बीमारी और कर्ज से परेशान एक युवक ने तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली. मृतक लंबे समय से कैंसर से पीड़ित था. इलाज का खर्च भारी था, जिससे वो कर्जदार हो गया था.

कौशांबी में युवक ने खुद को मारी गोली: कैंसर की बीमारी से था पीड़ित, जांच में जुटी पुलिस

कई ऐसी बीमारियां है, जो जानलेवा होती हैं और लाखों मौतों का कारण बनती हैं, लेकिन क्या यह मुनासिब है कि कोई बीमारी को लेकर इतना डर जाएं कि उस बीमारी से नहीं बल्कि खुद से खुदकुशी कर जिंदगी ही खत्म कर ले. ऐसा मंजर कौशांबी से सामने आया है. यहां एक युवक कैंसर की बीमारी से पीड़ित था. उसने दिल्ली एम्स और मेदान्ता जैसे प्रतिष्ठित अस्पतालों में इलाज करवाया, लेकिन उसे राहत महसूस नहीं हुई, जिसके बाद उसने खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौत हो गई. 

कैंसर से पीड़ित था

कौशांबी के मंझनपुर थाना इलाके के ऊनो गांव के रहने वाले महेन्द्र सिंह ठाकुर कैंसर से पीड़ित था. दर्जनों अस्पताल के चक्कर लगाते लगाते उन्होंने लाखों रुपये खर्च किए. जायदाद बेची और कुछ कर्ज लिया. महेंद्र को आराम कहीं से नहीं मिला तो घर पर थकहार कर आ गया. महेंद्र के घर में गोली चलने की आवाज जैसे ही उनके पड़ोसी और गांव के पूर्व प्रधान धीरेंद्र गर्ग सुने वो दौड़ते हुए महेन्द्र के घर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने देखा कि महेन्द्र जमीन पर गिरा हुआ था और बगल में तमंचा पड़ा था. 

खुद को मारी गोली

परिजन और पड़ोसियों ने इसकी सूचना एम्बुलेंस को दी और महेंद्र को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने बताया कि मामला कुछ और भी हो सकता है. तमंचा कहा से आया, फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है.

गांव के पूर्व प्रधान और पड़ोसी धीरेंद्र गर्ग ने बताया कि महेंद्र को कैंसर था, जिससे वो बहुत परेशान था. लगभग 30 लाख रुपये उसने बीमारी में खर्च किए. मेदान्ता एम्स समेत कई बड़े अस्पताल से जाकर भी आराम नहीं मिला तो घर आ गया और तमंचों से खुद को गोली मार लिया. महेंद्र का किसी से विवाद नहीं था. बीमारी के साथ-साथ कर्ज से भी परेशान था.


ये भी पढ़ें: भाई हम नहीं बचेंगे, वो आखिरी फोन कॉल, दिल्ली मालवीय नगर आग में CA विवेक अग्रवाल के परिवार के 8 लोगों की मौत

ये भी पढ़ें: गाजियाबाद: खोड़ा में अवैध मदरसों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, सुल्तान अलारफीन मदरसा सील

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com