विज्ञापन

यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, 14 घंटे अहम, IMD का अलर्ट, दिल्ली-NCR में उमस

Weather Update: यूपी, बिहार, गुजरात, असम समेत देश के 10 राज्यों में भारतीय मौसम विभाग ने 27 जुलाई को अच्छी बारिश होने की संभावना जताई है. दिल्ली-NCR में सोमवार को भी उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है. यहां मौसम तेजी से बदल रहा है.

यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी,  14 घंटे अहम, IMD का अलर्ट, दिल्ली-NCR में उमस
देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट
  • भारतीय मौसम विभाग ने 27 जुलाई को देश के कई राज्यों में अच्छी बारिश का अलर्ट जारी किया है.
  • यूपी-बिहार समेत अब कई राज्यों में मॉनसून फिलहाल पूरी तरह से एक्टिव है. जिसेस यहां बरसात हो रही है.
  • दिल्ली-NCR के लोगों को फिलहाल उमस भरी गर्मी से राहत नहीं है. यहां मौसम बदला रहेगा.

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक देशभर में मॉनसून फिलहाल सबसे ज्यादा एक्टिव नजर आ रहा है. IMD के मुताबिक उत्तर प्रदेश, बिहार समेत देश के 10 बड़े राज्यों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग के मुताबिक मॉनसून के लिहाज से अगले अगले 14 घंटे कई जिलों में अहम साबित हो सकते हैं, जहां 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने की आशंका है. उत्तर पश्चिमी राज्यों में अच्छी बरसात का दौर शुरू हो चुका है. जबकि गुजरात, महाराष्ट्र, असम, अरुणाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में झमाझम बरसात हो रही है. जिससे यहां बाढ़ की आशंका बना हुई है. वहीं पहाड़ी राज्यों में बारिश की वजह से जगह-जगह लैंडस्लाइड की खबरें आई हैं. सोमवार को भी पहाड़ी राज्यों में अच्छी बारिश की संभावना जताई गई है. 

देश के 10 राज्यों में बारिश की संभावना 

मौसम विभाग ने उत्तर, पूर्व और पश्चिम भारत के कुल 10 राज्यों में झमाझम बारिश का दौर शुरू होने जा रहा है. जिन राज्यों में सबसे ज्यादा असर दिखने वाला है. उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल में अच्छी बारिश होने की संभावना बन रही है. यहां हवा की रफ्तार भी  70 से 80 किलोमीटर प्रतिघंटे के बीच हो सकती है. निचले इलाकों में जलभराव का खतरा उत्पन्न हो सकती है. प्रशासन ने किसानों, यात्रियों और नदी-नालों के पास रहने वाले लोगों को पूरी तरह सतर्क रहने की अपील की है.

यूपी में मॉनसून एक्टिव 

उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से सुस्त पड़े मानसून ने एक बार फिर करवट ली है. क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विभाग के मुताबिक मॉनसून टर्फ के उत्तर की ओर खिसकने और बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के मजबूत होने से बारिश की गतिविधियां तेजी से बढ़ेंगी. मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, बरेली, कानपुर, बदायूं, रामपुर, मैनपुरी, ललितपुर, सीतापुर, हरदोई, बहराइच, कन्नौज, कुशीनगर, प्रयागराज, गोरखपुर और देवरिया में 27 से 30 जुलाई के बीच प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में व्यापक और झमाझम बारिश होने के पूरे आसार हैं.

दिल्ली-NCR में रहेगी गर्मी

दिल्ली-NCR में मौसम फिलहाल पहले जैसा ही रहेगा. मौसम विभाग के मुताबिक यहां सोमवार को भी उमसभरी गर्मी का असर रहने की पूरी संभावना है. हालांकि दिनभर आसमान में घने बादल छाए रहेंगे. कई इलाकों में तेज बारिश के साथ झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है. दिल्ली में अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 के आसपास रहने का अनुमान है. दिल्ली-एनसीआर में गर्मी की वजह से लोगों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

  • 27, 28 और 29 जुलाई के लिए गुजरात, महाराष्ट्र-ओडिशा में बारिश का रेड अलर्ट जारी है.
  • 27  से 31 जुलाई तक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और पंजाब में भारी बारिश होगी. 
  • मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान में भी अगले तीन दिनों तक बारिश हो सकती है. 
  • भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3 दिन मॉनसून के लिहाज से अहम होने वाले हैं.

बिहार में शुरू हुई बारिश

बिहार में मॉनसून पूरी तरह मेहरबान है और कई जिलों में सोमवार को पटना, गया, सारण, जहानाबाद, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, पूर्णिया, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, कटिहार, किशनगंज, अररिया, भागलपुर, बांका, मुंगेर, जमुई, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण में बारिश की आशंका है. यहां तेज रफ्तार से हवाएं चलने और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है, जिसे लेकर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है. बिहार में पिछले कुछ दिनों में ठीकठाक बारिश हुई है. जिससे तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है. 

पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड 

वहीं पहाड़ी राज्यों में भी बरसात का दौर जारी है. उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही बारिश के चलते भूस्खलन और नदियों का जलस्तर अचानक बढ़ने का गंभीर खतरा बना हुआ है. मौसम विभाग ने पर्यटकों से अपील की है कि वे किसी भी पर्वतीय यात्रा पर निकलने से पहले मौसम की ताजा जानकारी जरूर लें. उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में अगले 24 घंटे तक झमाझम बारिश होने की संभावना जताई है. जिससे यहां तापमान और नीचे जाने की संभावना बन रही है. 

ये भी पढे़ंः असम में औसत से 29% कम हुई है बारिश, फिर भी बाढ़ के भयंकर संकट से कैसे जूझ रहा है प्रदेश

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Weather Update Today, Delhi NCR Weather, UP Weather, Monsoon Active, Heavy Rainfall Alert
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com