विज्ञापन

हापुड़ के निजी अस्पताल में AC फटने से लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, गोद में उठाकर मरीजों को निकाला

Hapur hospital Fire: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में सोमवार सुबह एक निजी अस्पताल में एसी फटने से अचानक आग लग गई. जिससे पूरे हॉस्पिटल में अफरा-तफरी मच गई. आग लगने के बाद तुरंत मरीजों को रेस्क्यू किया गया है.

हापुड़ के निजी अस्पताल में AC फटने से लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, गोद में उठाकर मरीजों को निकाला
हापुड़ के निजी अस्पताल में लगी आग
  • हापुड़ के एक निजी अस्पताल में सोमवार सुबह अचानक से आग लगने से अफरा-तफरी मच गई.
  • बताया जा रहा है कि एसी में ब्लास्ट होने की वजह से आग लगी थी. तुरंत ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया.
  • दमकल की गाड़ियों ने तुरंत आग पर कॉबू पाना शुरू किया गया. जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है.
हापुड़:

उत्तर प्रदेश के हापुड़ सोमवार सुबह-सुबह एक बड़ी घटना सामने आई है. यहां एक निजी अस्पताल में AC फटने से हुए जोरदार ब्लास्ट के बाद भीषण आग लग गई. अचानक घटी इस घटना से अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई और हर तरफ धुएं का गुबार फैल गया. हालांकि गनीमत यह रही कि अस्पताल प्रशासन, पुलिस और दमकल विभाग की सूझबूझ से तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया और मरीजों को तुरंत रेस्क्यू किया जाना शुरू हो गया. बताया जा रहा है कि एसी में अचानक से शॉर्ट सर्किट हुआ था. जिससे ब्लास्ट हो गया था. ऐसे में इस घटना से सब हैरान रह गए. 

AC में हुआ था ब्लास्ट 

अस्पताल में मौजूद लोगों को मुताबिक हादसा सुबह के वक्त हुआ था. अस्पताल के एक हिस्से में लगे एसी में तकनीकी खराबी के चलते ब्लास्ट हुआ. धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि अस्पताल में भर्ती मरीज और उनके साथ मौजूद लोग भी सहम गए. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते पूरा अस्पताल घने काले धुएं से भर गया. धुएं के कारण मरीजों को सांस लेने में भारी परेशानी होने लगी, जिससे अस्पताल में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मची रही थी. 

मरीजों को गोद में उठाकर बाहर निकाला 

हादसे के वक्त अस्पताल में कई गंभीर मरीज आईसीयू और अन्य वार्डों में भर्ती थे. हालात की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल स्टाफ मौके पर मरीजों के साथ मौजूद लोगों और स्थानीय लोग तुरंत एक्टिव हुए. जहां जान जोखिम में डालकर अस्पताल के कर्मचारियों ने सबसे पहले आईसीयू और इमरजेंसी वार्ड को खाली कराना शुरू किया. तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए सभी वार्डों को पूरी तरह से खाली करा लिया गया और मरीजों को अस्पताल के बाहर सुरक्षित खुले स्थान पर शिफ्ट किया गया. जो मरीज चलने-फिरने में असमर्थ थे, उन्हें डॉक्टरों और सुरक्षाकर्मियों ने अपनी गोद में उठाकर सुरक्षित बाहर निकाला. 

आग पर पाया गया काबू 

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग मौके पर पहुंचा. फायर ब्रिगेड के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर चारों तरफ से पानी की बौछार कर काबू पाया, ताकि आग अस्पताल के अन्य हिस्सों या मेडिकल स्टोर तक न फैल सके. हापुड़ पुलिस ने बताया कि आग लगने का प्राथमिक कारण एसी में हुआ ब्लास्ट ही है. समय रहते सभी मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

ये भी पढ़ेंः ग्रेटर नोएडा में एसटीपी टैंक की सफाई के दौरान हादसा, कर्मचारी-बचाने उतरे गार्ड की दम घुटने से मौत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hapur News, Hapur Fire, Hapur Police, UP News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com