उत्तर प्रदेश के ललितपुर में एक मंदिर के मुख्य महंत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में महंत को एक महिला के साथ मंदिर की छत पर रंगरेलियां मनाते देखा जा सकता है. लोगों को मामले की जानकारी होते ही महंत मंदिर से फरार हो गया और ग्रामीणों ने मंदिर का शुद्धिकरण कर पूजा पाठ किया. हालांकि, पुलिस को मामले की शिकायत नहीं मिलने पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है.
पूरा मामला थाना पुरकला क्षेत्र के एक पुराने मंदिर का है. वर्षों से मंदिर में पूजा पाठ करने वाले मंदिर के मुख्य महंत राजू पांडे का मंदिर की छत पर एक महिला से अनैतिक संबंध बनाते हुए वीडियो वायरल हो गया था, गांव वालों को जब महंत की करतूत पता चली तो ग्रामीणों ने महंत का विरोध किया, जिसके बाद महंत रातों रात मंदिर से फरार हो गया.
पुलिस को सौंपने से पहले लापता हुआ महंत
बताया गया है कि मंदिर के पास रहने वाले किसी व्यक्ति ने अपनी छत से महंत और महिला का वीडियो अपने कैमरे में कैद कर लिया और फिर उसे वायरल कर दिया, वीडियो वायरल होने के बाद ही गांव में हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने महंत और महिला को पकड़ पुलिस के सुपुर्द करने की योजना बनाई तो महिला और महंत दोनों लापता हो गए, लेकिन ग्रामीणों द्वारा थाने में शिकायत नहीं करने के चलते अब तक इस मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है.
वायरल वीडियो की जांच पड़ताल
इस मामले को लेकर पुलिस क्षेत्राधिकारी तालबेहट आशीष मिश्रा ने बताया कि अभी इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है, कोई शिकायत भी इस मामले की नहीं आई है, वहीं थाना अध्यक्ष पुराकला अजमेर सिंह भदौरिया ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच पड़ताल कर रहे हैं अभी इतनी जानकारी मिली है कि मंदिर के महंत की जगह किसी दूसरे महंत को रखा गया है.
ये भी पढ़ें- दहेज के लिए पत्नी की पिटाई; गर्भपात का आरोप, ग्वालियर में पति समेत 4 पर केस
ये भी पढ़ें- विदेश से बिहार लौटा युवक, पहुंचा ससुराल; रात में सब सो गए तो पत्नी का रेता गला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं